Breaking News
recent

Asian Games: महिला तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड स्पर्धा में जीती चांदी, 10वें दिन भारत का पहला पदक

नई दिल्ली। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में कंपाउंड स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। एशियाई खेलों में महिला टीम की कंपाउंड स्पर्धा में यह पहला रजत पदक है। इससे पहले 2014 में महिला टीम को इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ था। इस एशियाई खेल में तीरंदाजी में भारत का यह पहला पदक है। यह भारत का 18वें एशियाई खेल में यह 42वां पदक है। भारत ने नौवे दिन पांच पदकों पर कब्जा जमाया था जिसमे 1 स्वर्ण और 4 रजत पदक शामिल थे। भारत ने अभी तक खेलों में 8 स्वर्ण, 14 रजत और 20 कांस्य के साथ कुल 42 पदक जीतें हैं।


फाइनल में दक्षिण कोरिया से मिली मात-
मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया।भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली। हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है। दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता। इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।


तीन अंकों से भारत ने खोया सोना-
भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को अच्छी टक्कर दी। पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की। इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया। तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था। चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा। ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी। भारत की झोली में 10वें दिन गिरा यह पहला पदक है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.