Breaking News
recent

Asian Games : भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

नई दिल्ली।गुरजीत कौर के दो गोलों की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों के अपने तीसरे ग्रुप मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत के लिए ग्रुप-बी के इस मैच में नवनीत कौर ने 16वें, गुरजीत कौर ने 54वें और 55वें जबकि वंदना कटारिया ने 56वें मिनट में गोल किए।

4 - 1 से मैच किया अपने नाम
वहीं, यूरिम ने 20वें मिनट में दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल किया। यह गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ।तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत ने दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच अपने पक्ष में कर लिया।भारत ने इसके बाद कुछ मिनट बाद ही एक और मैदानी गोल कर मैच 4-1 से अपने नाम कर लिया।

दिलाया भारत का 7 वां गोल्ड
वही भारत के तेजेन्दरपाल सिंह तूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। तूर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया। भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां स्वर्ण पदक है। 23 साल के तेजेन्दर ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया। हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा। लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया।

नौ सेना में करते हैं काम
भारतीय नौ सेना में काम करने वाले पंजाब के मोगा जिले के तेजेन्दरपाल ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि निराशाजनक तौर पर आठवें स्थान पर रहे थे।इसी स्पर्धा में चीन के लियू यांग ने 19.52 मीटर के साथ रजत पदक और कजाकिस्तान के इवानोव इवान ने 19.40 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.