Breaking News
recent

Atal Bihari Vajpayee In Alwar : कलाकंद का केक काटकर वाजपेयी ने बहरोड़ में मनाया था जन्मदिन, जानिए इसके पीछे की कहानी

बहरोड़. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपना जन्मदिन बहरोड़ मिडवे पर मना चुके है।बहरोड़ के लिए यह यादगार है।कि वाजपेयी एक बार अपना जन्मदिन बहरोड़ में मना चुके हैं। उस समय वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। वर्ष 2002 की 24 दिसंबर को वाजपेयी प्रधानमंत्री के रूप में यात्रा पर थे। कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। शाम होते ही घना कोहरा छा जाता था।

घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली नहीं उतर पा रहा था। दिल्ली से वाजपेयी का विमान डायवर्ट कर जयपुर में उतारा गया। वाजपेयी जयपुर पहुंच गए, तो खासाकोठी में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी गईं, लेकिन वाजपेयी का अगले दिन सुबह दिल्ली में पहले से ही व्यस्त कार्यक्रम तय था। सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना थीं। इसलिए वाजपेयी ने जयपुर से सडक़ मार्ग से ही दिल्ली जाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री का काफिला चल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना 78वां जन्मदिन बहरोड़ में मनाया था।

कोटपूतली के पास से निकलते हुए रात के 12 बज गए। 25 दिसंबर को वाजपेयी का जन्मदिन होता है। गाड़ी में साथ चल रहे अधिकारियों ने वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ चल रहे अधिकारियों के आग्रह पर रात करीब साढ़े बारह बजे प्रधानमंत्री का काफिला बहरोड़ मिडवे पहुंचकर रुका। उनको वीआईपी सुईट 101 मे ठहराया गया था। इस दौरान रात के 12 बज चुके थे और कार्यकर्ताओं ने केक मंगा लिया, वाजपेयी ने केक काटा व कार्यकर्ताओं को खिलाया।

विजिटर्स बुक में जन्मदिन मनाने की बात

एनएच-8 पर छाए घने कोहरे को देखते हुए प्रधानमंत्री के काफिले के अधिकारियों ने वाजपेयी को मिडवे में रात्रि विश्राम की सलाह दी, लेकिन वाजपेयी सुबह दिल्ली में अत्यावश्यक कार्यों के कारण रुकने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर रुकने के बाद वाजपेयी का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Read More : अटल बिहारी वाजपेयी को अलवर से था खास लगाव, यहां जानिए अटलजी की अलवर से जुड़ी यादें



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.