नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कल 75वीं जयंती थी। इस मौके पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राजीव गांधी की जयंती मनाई, लेकिन बीजेपी नेताओं ने इस मौके पर भी कांग्रेस पर सियासी हमले बोले। इस दौरान बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राजीव गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है, जिसको लेकर बवाल मच गया है। दरअसल, तेजिंदर बग्गा ने राजीव गांधी की जयंती पर एक ट्वीट करते हुए उन्हें ‘फादर ऑफ मॉब लिंचिंग’ कहकर संबोधित किया है। तेजिंदर बग्गा के इस ट्वीट को लेकर अब बखेड़ा खड़ा हो गया है और ये विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तेजिंदर बग्गा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
तेजिंदर बग्गा ने राजीव गांधी को बताया ‘फादर ऑफ मॉब लिंचिंग’
20 अगस्त को किए गए ट्वीट में तेजिंदर बग्गा ने लिखा, ‘भारत में मॉब लिंचिंग के पिता को श्रद्धांजलि।’ भाजपा प्रवक्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने ट्वीट के जरिए एक ऑनलाइन सर्वे कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि किसने सबसे ज्यादा मासूम भारतीयों को मारा? इस सवाल के ऑप्शन थे अजमल कसाब, अफजल गुरु और राजीव गांधी। इस सर्वे में करीब 89 फीसदी लोगों ने राजीव गांधी को निर्दोष मासूमों का गुनाहगार माना है। हालांकि पत्रिका.कॉम इस तरह के किसी सर्वे का समर्थन नहीं करता है।
Tribute to the Father of the Mob Lynching in India #RajivGandhi
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 20, 2018
कांग्रेस ने पीएम मोदी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
तेजिंदर बग्गा के इस ट्वीट पर कांग्रेस पार्टी कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने बग्गा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आप अपने प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा के इस ट्वीट से असहमत है तो कार्यवाही करिए। कार्यवाही नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि आप सहमत है और आप की पार्टी की यह लाईन है।’ इसके जवाब में बग्गा ने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘अरे क्या अखिलेश बाबू, इंग्लिश में कहे तो तकलीफ हो गया, चलो हिंदी में कह देते हैं। ‘राजीव गांधी हत्यारा है’ ‘राजीव गांधी दंगाई है’ ‘राजीव गांधी के हाथ 10,000 सिखों के खून से रंगे है।’
अभी तक इस मामले पर बीजेपी के किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आया है।
Who Killed more Innocent Indians ?
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 20, 2018
आदरणीय @narendramodi जी आप अपने प्रवक्ता @TajinderBagga के इस ट्वीट से असहमत है तो कार्यवाही करिये।
— Akhilesh P. Singh (@AkhileshPSingh) August 20, 2018
कार्यवाही नही करते है तो
माना जायेगा कि
आप सहमत है और आप की पार्टी की यह लाईन है। https://t.co/cYcdiJD3Tb





No comments:
Post a Comment