Breaking News
recent

बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना रखने वाले परिजनों के लिए खुशखबरी

बीकानेर. बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना रखने वाले परिजनों के लिए खुशखबरी है! वे डाकघर में अपनी १० साल तक की बेटी का अल्प बचत खाता महज 250 रुपए में खुलवा सकेंगे। बीकानेर में भी यह व्यवस्था अगले माह शुरू हो जाएगी । डाक विभाग ने हाल ही सुकन्या योजना में खाता खुलवाने के लिए आवश्यक राशि एक हजार से घटाकर ढाई सौ रुपए की थी, इसके बाद बीकानेर में डाक विभाग नई व्यवस्था को लेकर कवायद में जुट गया है । जिले में जून तक 16 हजार 532 खाते इस योजना में खोले जा चुके हैं । जिले के प्रत्येक उप डाकघर व शाखा डाकघरों में इसकी सुविधा मिलेगी ।

 

पहले थे एक हजार
डाक विभाग ने बालिकाओं को पढ़ाई, समृद्धि व प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था जल्द ही सुचारु हो जाएगी । योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी, उस समय 1 हजार रुपए से खाता खोला जाता था । इसमें अब बदलाव करते हुए न्यूनतम राशि ढाई सौ रुपए की है ।

 

 

क्रियान्विति शीघ्र होगी
मुख्यालय से इस योजना में 250 रुपए प्रति माह में खाता खुलवाने के निर्देश मिले हैं । जल्द ही इसके पूर्ण दस्तावेज व नियम आ जाएंगे । इसके बाद नई व्यवस्था की क्रियान्विति हो जाएगी। साफ्टवेयर भी अपटेड किया जाएगा ।
बीएम बुनकर, मुख्य डाक अधीक्षक, बीकानेर

 


१२ शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन
बीकानेर. शिक्षा विभाग में स्थानांतरण को लेकर हुई गड़बड़ी के बाद अब विभाग इसमें संशोधन करने में जुटा हुआ है । इसके तहत १२ तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया गया है । इसके लिए सोमवार को माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) ने आदेश जारी किया । आदेश में १२ तृतीय श्रेणी शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया है । अध्यापकों को ६ अगस्त कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.