Breaking News
recent

प्रतियोगिता में दिखाया दमखम,'साफ नीयत सही विकास-देश का बढ़ता जाता विश्वास कार्यक्रम कल

सवाईमाधोपुर. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो के तत्वावधान में भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के लिए 'साफ नीयत सही विकास-देश का बढ़ता जाता विश्वासÓ के तहत बुधवार को सुबह 10 बजे नींदडदा के अटल सेवा केन्द्र पर जनजागरूकता कार्यक्रम होगा। अभियान के तहत सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।


क्षेत्रीय प्रचार सहायक नरेश कुमार ने बताया कि आयोजन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो के साथ भारतीय डाक विभाग, लीड बैंक, राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम पंचायत अपनी स्टालें लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पंजीकरण कर ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

अभियान के तहत सोमवार को राउमावि नींदड़दा में बच्चों को कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, राजश्री योजना पर जानकारी दी। छात्रों की रस्साकशी व छात्राओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम मेें पुरस्कृत किया जाएगा।


कानून की दी जानकारी
सूरवाल. सेलू में अटल सेवा केन्द्र सभागार में सोमवार को जनसुनवाई हुई। इस दौरान शहर वृत्ताधिकारी सौरभ, सूरवाल थानाधिकारी भंवरसिंह, बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह ने लोगों को कानून संबंधी जानकारी दी। साथ ही कहा कि क्षेत्र में हो रही हर गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसुनवाई में बीट प्रभारी बत्तीलाल, सहायक बीट प्रभारी फैयाज खान, सरपंच बंशीलाल मीना, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश मीना, वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

समारोह में शामिल होने का आह्वान
गंगापुरसिटी. सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता मेें हुई। महामंत्री वीरू बजाज व मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र जैमनी ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष शर्मा ने 9 सितम्बर को होने वाले चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समारोह में सनाढय़ गौड़, गौतम, हरियाणा, कान्यकुब्ज, पारीक, सारास्वत, मैथिली व ब्राह्मण समाज के जो भी घटक है, वे सभी शामिल होंगे।

साथ ही इस अवसर पर एक सितम्बर 2017 से 31 अगस्त 2018 तक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले समाज के बन्धुओं का भी सम्मान भी किया जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाए दो सितम्बर तक अपनी प्रविष्ठियां भेज दे। बैठक में प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाठक, वैद्य जगदीश शर्मा, जुगल व्यास, केशव गौतम, राजेन्द्र शर्मा, मोनू शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.