Breaking News
recent

सिरोही जिले के इस गांव की सरहद में चल रही थी अवैध रूप से माइंस, स्पेशल पुलिस टीम की कार्रवाई में खुला राज

103 जिलेटीन की छड़ें, 40 डेटोनेटर समेत ब्लास्ंिटग मशीन जब्त
एक जना गिरफ्तार, टै्रक्टर ट्रॉली भी पकड़ी
सिरोही. स्पेशल पुलिस टीम ने सोमवार को मांडवा सरहद में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से चल रही माइंस पर छापा मारकर एक जने को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, टै्रक्टर ट्रॉली और ब्लास्टिंग मशीन पकड़ी है। यहां लम्बे समय से अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसको इतनी सावचेती से अंजाम दिया गया कि किसी को कानों कान भनक नहीं लगने दी।

ऐसे मिली खबर...
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि मांडवा के आसपास पिछले लम्बे समय से अवैध रूप से पत्थर खनन का कार्य किया जा रहा है। सूचना पुष्ठ होते ही डीएसपी विक्रमसिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया और गोपनीय रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। सबसे पहले पुलिस टीम ने माण्डवा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से चल रही पत्थर माइंस पर दबिश दी। जहां से 103 जिलेटीन की छड़ें, 40 डेटोनेटर, कारडेक्स वायर व सेप्टी फ्यूज कम्प्रेसर व ब्लास्टिंग मशीन सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ को जब्त किया। मौके से अवैध रूप से माइंस का संचालन करने वाले गणेश घांची को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह उगला आरोपी ने
आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ में यह सामने आया है कि इस तरह के गैर कानूनी पत्थर खनन कर उसने करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचाई है।

अंदौर से लाता है विस्फोटक
पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने अंदौर से विस्फोटक सामग्री लाना कबूला है। ऐसे में जाहिर है कि अंदौर क्षेत्र में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री संग्रहित करने का कारोबार भी संचालित हो रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.