Breaking News
recent

इस रूट पर बस संचालको की लड़ाई में यात्री हो रहे है परेशान

पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव मे शनिवार को बसों के रूट को लेकर विवाद के चलते पोकरण व फलसूण्ड पुलिस ने अलग अलग दो बसो को जब्त किया। गौरतलब है कि भणियाणा उपखंड मुख्यालय से होकर दो अलग अलग बस संचालकों की बसें चलती है। बस संचालक छोटसा गुप व केके ग्रुप के बीच रामदेवरा से बाडमेर के बीच चलने वाली बसो के रूट व समय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में कई बार मारपीट, बसों को तोड़ फोड़ करने व आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी है और पुलिस की ओर से मामले दर्ज कर कई लोगो को गिरफ्तार भी किया गया तथा पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से बसों का संचालन बंद भी करवाया गया। दो दिन पूर्व केके ग्रुप की ओर से रामदेवरा से बाड़मेर के लिए पुन: बस शुरू की गई, जिस पर छोटसा ग्रूुप ने आपत्ति की । इसके विरोध में केके ग्रुप की ओर से भी भैसडा व अन्य रूट पर चलने वाली छोटसा ग्रुप की बसों के संचालन को लेकर विरोध किया। दोनों बस संचालकों के बीच विवाद व किसी वारदात की आंशका को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दोनों ही ग्रुप के बसों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की। पोकरण थानाधिकारी सुखराम विश्रोई व भणियाणा पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी किशनाराम की ओर से शनिवार को छोटसा ग्रुप की एक बस को सीज किया गया। इसी प्रकार फलसूण्ड थाने मे केके ग्रुप की एक बस को सीज किया गया है।

पोकरण थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। किसी व्यक्ति व जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है।

बस मालिकों के दो गुटों में आये दिन हो रही लड़ाई झगडे की वारदातों से आम यात्रियों को परेशानी हो रही है



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.