Breaking News
recent

डाकिये के रूप में बैंक आएगा आपके घर ! केंद्र सरकार की इस योजना से म‍िलेगा लोगों को ये लाभ..

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . डाकिये का नाम सुनते ही चिट्ठी की बात जेहन में आती है, लेकिन वर्तमान हाईटेेक जमाने में इंटरनेट और मोबाइल ने डाकिये का काम काफी कम कर दिया है। इधर, केंद्र सरकार ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत डाकिये घर-घर जाकर पैसा जमा करना और निकासी का काम करेंगे। इस योजना के तहत खाते खोलना शुरू भी कर दिया गया है।

उदयपुर डाकघर मंडल के प्रवर अधीक्षक जेएस गुर्जर ने बताया कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री इस योजना का देशभर में विधिवत उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। उदयपुर मंडल की दो शाखाओं और आठ एक्सेस पोइंट पर इसकी शुरुआत होगी। डाकिये के पास एंड्रायड मोबाइल फोन होगा जिसमें बैंकिंग साफ्टवेयर अपलोड है। इससे खाताधारक एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपए जमा करवा सकता है।


हाथों हाथ खुलेंगे खाते

इस व्यवस्था में बेसिक सेविंग अकाउंट एवं करंट अकाउंट खोले जाएंगे। इनमें खाता खोलने के लिए किसी भी फार्म को भरने की आवश्यकता नहीं होगी। खाता आधार कार्ड के जरिये खोला जा सकेगा।

 

READ MORE : Abvp के हिमांशु बागड़ी के नाम पर लगी मुहर तो... समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर


लिंक होंगे खाते

डाक विभाग की डिजिटल बैंकिंग का सबसे अधिक फायदा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में उनके पहले से खुले खाते इससे लिंक हो जाएंगे। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को घर बैंठे बैंकिंग की सुविधा मिलेगी।


यह होगा काम

इस व्यवस्था के तहत क्रेडिट कार्ड या एडवांस लोन नहीं दिया जाएगा। मोबाइल पेमेंट, ट्रांसफर, खरीदारी के साथ एटीएम की सुविधा दी जा सकती है। डाकिया अकाउंट खोलने, कैश जमा करने या निकालने, मनी ट्रांसफर, रिचार्ज, बिल पैमेंट, इंश्योरेंस और निवेश की सुविधा घर पर देंगे। सभी ट्रांजेक्शन बॉयोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद होंगे। कार्ड गुम होने की स्थिति में भी अकाउंट सुरक्षित रहेगा। खाताधारकों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दिया जाएगा, जिसका भुगतान तिमाही में होगा। इसमें खाते में मासिक न्यूनतम राशि की सीमा भी नहीं है।


इन जगहों पर होगा काम

उदयपुर मंडल में दो शाखाओं शास्त्री सर्कल और कांकरोली मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की शाखाएं है। साथ ही उदयपुर मुख्य डाकघर, रेलमगरा उपडाकघर, डबोक उपडाकघर, बामनियां कला शाखा डाकघर, बनेडिया शाखा डाकघर इसके एक्सेस पोइंट होंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.