- प्रतिभावान छात्र व सम्मान समारोह
- हिण्डोली में मीणा छात्रावास के लिए 5 बीघा भूमि व 10 लाख रुपए देने का भरोसा
हिण्डोली. राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले सैनिकों व उनकी वीरांगना का सम्मान देश का सबसे बड़ा सम्मान है। यही हमारे लिए सर्वोपरि है। मीणा रविवार दोपहर को कस्बे के गणेश बावड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान, पूर्व सैनिक व वीरांगना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश के लिए लड़े उसका सम्मान ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह में भी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व नवनियुक्तकर्मचारियों का सम्मान किया। मीणा ने कहा कि हिण्डोली के लोगों से मीरा-कृष्ण की भक्ति का संबंध हो गया है। यहां के लोगों के लिए वे दिन रात सेवा के प्रयास करेंगे। कोई भी काम हो तो जयपुर आए उन्हें निराश वापस नहीं लौटना पड़ेगा। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने की।राष्ट्रीय मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष राजाराम मीणा ने कहा कि हिण्डोली में मीणा समाज छात्रावास के लिए 5 बीघा भूमि आवंटन कराकर सांसद कोष से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।मीणा ने यहां सभा में यह भी कहा कि 10 वर्ष तक वनवासी रहे, लेकिन जहाज के पंछी की तरह वापस लौट आए।
समारोह में पूर्व जिला कलक्टर शिवजीराम मीणा, राम कुमार मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला उपप्रमुख आशा मीणा, टोडारायसिंह प्रधान शीला मीणा, नैनवां प्रधान प्रसन्ना मीणा, केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, महासभा के मुख्य सचिव जगदीश मीणा, महासचिव बाबूलाल मीणा, बालू राम मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि व मीणा समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन शंभू दयाल मेहरा, डॉ. रश्मि मीणा ने किया।
सर्व समाज का रखो सम्मान
डॉ. मीणा ने कहा कि अगली बार में इसी स्टेडियम पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर आऊंगा, लेकिन यहां पर मीणा समाज ही नहीं सभी समाज के लोगों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। ताकि सभी लोगों को सम्मान मिले।





No comments:
Post a Comment