जयपुर के बाकी बचे 482 वर्ग किमी हिस्से में महज 880 करोड़ रुपए ही खर्च होंगे।
जयपुर
जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एरिया बेस्ड डवलपमेंट के तहत किशनपोल बाजार पर विशेष फोकस रखा गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जयपुर का कुल पेन सिटी एरिया 485 वर्ग किमी है। इसमें से एरिया बेस्ड डवलपमेंट के लिए किशनपोल बाजार के 2.4 वर्ग किमी इलाके को ही चुना गया है। इसी एरिया में स्मार्ट सिटी के कुल बजट की 65 प्रतिशत राशि खर्च की जा रही है। जबकि किशनपोल बाजार का क्षेत्रफल पेनसिटी एरिया का सिर्फ 0.5 यानी आधा प्रतिशत है। जयपुर स्मार्ट सिटी का कुल बजट 2,401 करोड़ है। इसमें से 1,521 करोड़ सिर्फ किशनपोल बाजार को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे। जबकि जयपुर के बाकी बचे 482 वर्ग किमी हिस्से में महज 880 करोड़ रुपए ही खर्च होंगे।
सामने आ रही है प्रशासनिक ढिलाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत किशनपोल बाजार के 10 पारम्परिक रास्तों को स्मार्ट बनाने का प्लान है। लेकिन प्रशासनिक ढिलाई के चलते यह प्लान 2 साल से फाइलों में ही अटका पड़ा है। किशनपोल के 7 किलोमीटर लम्बे इन 10 रास्तों को स्मार्ट बनाने पर 146 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।
रास्तों की पारम्परिक विरासत को बचाते हुए स्मार्ट बनाने का दावा
जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डवलपमेंट प्लान के तहत किशनपोल बाजार पर फोकस किया जा रहा है। किशनपोल बाजार के टिकड़वालों का रास्ता, टिक्कीवालों का रास्ता, सौंथली वालों का रास्ता, झालानियों का रास्ता, आकड़ों का रास्ता और अजब घर का रास्ता सहित 10 रास्ते ऐसे हैं, जिन्हें स्मार्ट बनाया जाना है। इन रास्तों की पारम्परिक विरासत को बचाते हुए स्मार्ट बनाया जाएगा।
ये रास्ते बनेंगे स्मार्ट
- गलियों का हेरिटेज लुक कायम रखते हुए पुनरुद्धार किया जाएगा
- पैदल चलने वालों के लिए बनेगा स्मार्ट मूवमेंट पाथ
- रास्तों के जंक्शन पर सुरक्षित क्रॉसिंग बनेगी
- इन रास्तों में तेज और धीमी गति के वाहनों को अलग-अलग चलाया जाएगा
- सुविधा डक्ट बनेंगे
- स्मार्ट पार्किंग बनेगी
- स्मार्ट लाइटिंग होगी
- स्मार्ट पोल लगेंगे
- वाईफाई से लैस होगा बाजार
- पर्यावरण सेंसर लगेंगे
- स्मार्ट कम्यूनिकेशन सिस्टम
- कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा





No comments:
Post a Comment