Breaking News
recent

सर्वे: नरेंद्र मोदी देश के सबसे बेहतर पीएम, इंदिरा को छोड़ा पीछे

नई दिल्‍ली। आजादी के 71 वर्षों में देश में 15 प्रधानमंत्री बने। इनमें कार्यवाहक पीएम गुलजारी लाल नंदा का नाम भी शामिल है। इनमें सबसे बेहतर पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम उभरकर सामने आया है। इस बात का खुलासा इंडिया टुडे का सर्वे मूड ऑफ द नेशन में हुआ है। बता दें कि पीएम मोदी चार साल पहले देश के पीएम बने और इस दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उनके फैसले कई मायनों में ऐतिहासिक भी साबित हुए हैं।

इंदिरा गांधी दूसरे, वाजपेयी तीसरे नंबर पर
मूड ऑफ द नेशन सर्वे में सभी प्रधानमंत्रियों की तुलना में जनता ने नरेंद्र मोदी को अबतक का सबसे बेहतर पीएम बताया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 26 फीसदी लोगों का मानना है कि देश के अब तक के सभी पीएम में सबसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 20 फीसदी लोगों ने सबसे बेहतर पीएम माना है। अटल बिहारी वाजपेयी को 12 फीसदी लोगों के लिए सबसे बेहतर प्रधानमंत्री है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को 10 फीसदी, राजीव गांधी को 7 फीसदी और मनमोहन सिंह को 6 फीसदी जनता ने सबसे बेहतर प्रधानमंत्री बताया है।

इंदिरा चार बार बनीं पीएम
देश में सबसे ज्‍यादा समय तक पं. जवाहर लाल नेहरू पीएम पद पर रहते हुए देश की सेवा की। वो 16 साल 286 दिन पीएम पद पर रहे। इसके बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी सबसे ज्‍यादा काल तक पीएम पद रहीं। वह 1966 से लेकर 1980 के दरम्‍यान 15 साल 350 दिनों तक पीए पद पर रहीं। इस बीच मार्च, 1977 और जनवरी, 1980 के दौरान मोरारजी देसाई और चौधरी चरण सिंह पीएम पद पर रहे। इंदिरा गांधी को देश के लोगों ने चार पर पीएम बनाया। मोदी पहली बार देश के पीएम बने हैं। अभी उनका पांच साल भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन उन्‍होंने अपने से पूर्व के सभी 14 प्रधानमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर मोदी को इंदिरा की तरह देश की सेवा करने का अवसर मिला तो वह इतिहास में हमेशा के लिए सबसे बेहतर पीएम साबित हो सकते हैं।

मोदी 2014 में बने पीएम
आपको बता दें कि गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी सभी राजनीतिक व अन्‍य बाधाओं को पार करते हुए 2014 में देश के पीएम बने। मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल किया। भाजपा को अकेले 272 सीटे मिलीं जिसने भाजपा को अपने दम पर सरकार बनाने लायक पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बनाई। आगामी लोकसभा चुनाव में करीब 6 महीने का वक्त बचा है। सभी राजनीतिक दलों ने 2019 के चुनाव के लिए कमर कस ली है। 2019 में पीएम मोदी का भाग्‍य भी तय होगा कि वो अपना क्रेज लोगों में बनाए रख पाते हैं या नहीं। अगर मोदी दोबारा सत्ता में आए तो वो और प्रभावी पीएम साबित हो सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.