Breaking News
recent

बीच राह में हांफ रही है रोडवेज बसें

बीच राह में हांफ रही है रोडवेज बसें
यात्रियों की परेशानी के साथ बढ़ रहा है रोडवेज का घाटा
झुंझुनूं. टूटी सड़कों पर गडढ़ों में हांफती रोडवेज की बसे यात्रियों को बीच रास्ते में हर दिन धोखा दे रही है। जिले में औसत चार बस प्रतिदिन रास्ते में खराब हो रही है। इससे यात्रियों के परेशान होने के साथ रोडवेज का घाटा भी बढ़ रहा है।
यह समस्या छोटे और लम्बे दोनों मार्गों पर है। लम्बे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान को लेकर रोडवेज प्रशासन भी गंभीर नहीं है। समय पर बसों का मेंटिनेंस नहीं हो पा रहा है।
लक्ष्य से कम चल रही हैं बसें
ब्रेक डाउन होने के कारण रोडवेज बसों का संचालन लक्ष्य से कम हो पा रहा है। झुंझुनूं आगार का प्रतिदिन 37 हजार 129 बस चलाने का लक्ष्य है, लेकिन वर्तमान में बसें 35 हजार 290 किलोमीटर का ही सफर तय कर पा रही हैं। रोडवेज की बसें तय लक्ष्य से करीब पांच प्रतिशत कम चल रही हैं।

रक्षाबंधन ने बढ़ाया रोडवेज का राजस्व
एक दिन में 30 लाख का हुआ राजस्व प्राप्त
झुंझुनूं. रक्षा बंधन पर्वके चलते रोडवेज बसों में रक्षा बंधन के दूसरे दिन भी भीड़ रही। रक्षा बंधन के दिन रोडवेज की ओर से निशुल्क यात्रा की सुविधा रही।
रक्षा बंधन के दिन करीब 40 हजार महिलाओं ने लाभ उठाया। इससे रोडवेज को करीब 30 लाख कर राजस्व प्राप्त हुआ।

बरसात में सड़के बेहाल
रोडवेज बसों के बीच में खड़ी होने की समस्या को मानसून ने अधिक बढ़ा दिया है। बरसात के कारण हर तरफ सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। झुंझुनूं शहर में तो यह समस्या गंभीर स्थिति में हैं। रोडवेज डिपो के पास सड़क पर हर कदम पर गडढ़़े हैं। यह गड्ढ़े कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार टूटी सड़को से गुजरने के दौरान सड़कों पर रोडवेज बसों क्षतिग्रस्त होती हैं। इससे बसे जल्दी खराब हो जाती हैं।
रोज एक लाख के घाटे में रोडवेज डीपो
झुंझुनूं डीपो को रोज करीब एक लाख रुपए का घाटा हो रहा है। घाटे का मुख्य कारण बसों का ब्रेक डाउन होना व बसों का निर्धारित लक्ष्य तय नहीं करना पाना है। झुंझुनूं डीपो की बसों को प्रतिदिन 37 हजार 129 किलोमीटर चलने का लक्ष्य मिला है, जबकि बसे 35 हजार 290 किलोमीटर ही चल रही हैं।

मुख्यालय भी नहीं हैं गंभीर
हर दिन रास्ते में खड़ी होने वाली बसों को लेकर रोडवेज का मुख्यालय भी गंभीर नहीं है। बस के खराब होने के लिए यहां से मुख्यालय को सामान की डिमांड भेजी जाती है, लेकिन समय पर सामान नहीं मिलने के कारण कई दिनों तक बसें सामान के इंतजार में वर्कशॉप में खड़ी रहती है। झुंझुनूं डीपो की ओर से हैड ऑफिस में अभी भी डिमांड के लिए पत्र भेजा हुआ है।
इनका कहना है...
झुंझुनूं डिपो की चार बसे औसतन ब्रेक डाउन ले रही है। बसों की मरम्मत के लिए सामान मंगवाने के लिए हैड ऑफिस को पत्र लिखा गया है।
वासुदेव शर्मा, मुख्य प्रबंधक, झुंझुनूं डिपो



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.