भीलवाड़ा/काछोला।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष शाखा ने माण्डलगढ़ उपखंड के पटवार हल्का जस्सू जी का खेड़ा व सरथला ग्राम पंचायत के पटवारी समेत दो जनें को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रविवार को धामणिया ग्राम स्थित पटवारी के आवास पर गिरफ्तार किया। यही राशि भूमि रूपांतरण में सुधार के लिए मांगी गई थी।
READ: राजस्थान में यहां बारिश की कामना को लेकर लोग कर रहे हैं तरह—तरह के जतन, बंद रहेंगे दो कस्बे
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता को सरथला निवासी भैरूलाल दरोगा ने शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सरथला में उसकी जमीन है। जमीन को पंचायत ने किसी ओर के नाम कर दी। इस पर परिवादी भैरूलाल अदालत से स्थगन लेकर आ गया। स्थगन के बावजूद जमीन दूसरे के नाम कर दी। परिवादी धामणिया पंचायत के पटवारी मोहनलाल बुनकर से मिला। बुनकर के पास सरथला का अतिरिक्त चार्ज था। पटवारी ने रूपांतरण में सुधार कर परिवादी के नाम जमीन करने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी। एसीबी ने सत्यापन कराया।
घर में बुलाकर ली रिश्वत, टिफिन देने आए व्यक्ति भी लपेटे में
सत्यापन में शिकायत सहीं पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। परिवादी की रविवार को पटवारी से बात कराई। पटवारी ने धामणिया स्थित घर बुलाया। निरीक्षक शिवप्रकाश टेलर के नेतृत्व में टीम परिवादी को साथ में लेकर धामणिया पहुंची। परिवादी भैरूलाल को रंग लगे दस हजार रुपए देकर पटवारी के घर भेजा गया। कमरे में पटवारी बैठा हुआ था। इस दौरान पटवारी को खाने का टिफिन देने महावीर पारीक आया था। पटवारी ने रिश्वत की राशि हाथ में नहीं ली बल्कि टिफिन लेकर आए महावीर को देने को कहा। परिवादी ने यह राशि महावीर को दे दी। इशारा मिलते ही एसीबी ने पटवारी मोहनलाल व टिफिन देने आए महावीर को गिरफ्तार कर लिया।





No comments:
Post a Comment