कोटा. बारां . उस मासूम का क्या कसूर था? मेरा क्या कसूर था? मुझसे मेरे 11 वर्ष के बच्चे को पावर बाइकर्स की मनमानी ने छीन लिया और पुलिस है कि अब तक हाथ पर हाथ धरे बैेठी है।
कार्रवाई : इंडस्ट्रियल एरिया में टंकियों में बना रहे थे नकली घी..वीडियो
बारां शहर के नाकोड़ा रोड पर स्थित परमहंसजी की बगीची निवासी महेश गौतम व उसकी पत्नी दुर्गेश समेत परिवार की आंखों से आंसूओं की धार थम नहीं रही है। कोटा शहर में 14 अगस्त की रात को पावर बाइकर्स की टक्कर में अपने इकलौते 11 वर्षीय बेटे जयादित्य को खो चुके माता-पिता की पीड़ा पहाड़ सी बन गई है। इस मामले में कोटा के आरकेपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन अभी तक टक्कर मारने वाला बाइक सवार पुलिस गिरफ्त में नही आया है।
गढ़ परिसर से श्रीघरू मथुरेश की ऐतिहासिक मूर्ति समेत पांच मूर्तियां चोरी...देखिए तस्वीरें
महेश गौतम कोटा में किराए का मकान लेकर जयादित्य के साथ रह रहे थे। 14 अगस्त की रात महेश बेटे को पैर में मोच आने के कारण डॉक्टर को दिखाने गए थे। घर लौटते समय पीछे से फर्राटा मारती आ रही एक पावर बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे में जयादित्य उछल कर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान चली गई।
आर्थिक सुगमता सूचकांक में कोटा तीसरे नम्बर पर
कोटा में बाइकर्स का आतंक
पिता महेश व मां दुर्गेश ने बिलखते हुए बताया कि कोटा शहर में पावर बाइकर्स का आंतक है। सड़क पर चलना बड़ा खतरनाक है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि जयादित्य तलवण्डी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था और बैडमिंटन का जिला स्तरीय खिलाड़ी था।
------------------------------------------------------------------
तीन-तीन नए पॉजीटिव रोगी सामने आए
कोटा. शहर में लगातार डेंगू व स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक साथ 3 डेंगू और 3 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव रोगी सामने आए। इनमें तीन महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। दो महिलाएं 5 पांच की गर्भवती हैं जिन्हें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया।
इन्द्रा गांधी नगर निवासी मनीषा (21), डडवाड़ा निवासी किशनलाल (48) व जयपुर सैनिक कॉलोनी निवासी विष्णु 16 अगस्त को एमबीएस अस्पताल में चिकित्सक परामर्श लेने आए थे। ये शुक्रवार को डेंगू की जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आए लाडपुरा प्रताप चौक निवासी उमेश (52)का निजी अस्पताल, बूंदी जिले के नमाना निवासी सुशीला (22) एमबीएस अस्पताल व बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र की मिथलेश मीणा (26) का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।





No comments:
Post a Comment