Breaking News
recent

एसपी के पास पहुंचा प्रेमी युगल, बोला-ताउम्र साथ रहेंगे, रो-रो कर बेसुध मां

सिरोही। प्रेमी जोड़े ने गुरुवार को एसपी के सामने पेश होकर कहा कि हम एक-दूजे से बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों जीवनभर साथ रहेंगे। आप हमें सुरक्षा उपलब्ध कराओ। भनक लगते ही युवती के परिजन भी एसपी के दफ्तर पहुंच गए और रोते-बिलखते उसे मनाने की लाख कोशिश की लेकिन युवती नहीं मानी। उसने जब जीवनसाथी के साथ जाने की इच्छा जताई तो उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गर्ई। दरअसल, हाईकोर्ट ने युवक-युवती की याचिका पर सिरोही पुलिस अधीक्षक को दोनों की सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे।

जानकारी के अनुसार रेवदर थाना क्षेत्र मारोल निवासी एक युवक ने सनवाड़ा आर (अनादरा) निवासी युवती से 25 जुलाई को प्रेम विवाह कर लिया था। इधर, युवती के पिता ने अनादरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। लेकिन इस बीच 30 जुलाई को युवक-युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए।

पायलट का तंज, बड़े नेता अपनी जगह, पार्टी ने मुझे 26 की उम्र में सांसद, 31 में मंत्री और अब 35 में ही सौंप दिया राजस्थान

रो-रो कर बेसुध मां
परिजनों ने बेटी को साथ चलने के लिए मान-मन्नौवल भी की। इस दौरान युवती की मां तो बार-बार रो रही थी। परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा से भी मिले और युवती को उनके साथ भेजने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने बालिग युवती के मर्जी से शादी करने व हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस दौरान जब युवती ने परिजनों के साथ चलने से मना कर दिया तो मां रो-रो कर बेसुध होकर नीचे गिर गई।

VIDEO : इतनी सी बात पर हैवान बन गया ये बेटा, पिता के सिर पर हथौड़े से ताबाड़तोड़ वार कर की हत्या

घर से बाहर रह रही लड़कियों में बढ़ रही है अपराध की मनोवृत्ति, जानिए क्या है कारण



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.