अजमेर. उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने बुधवार को भी छिड़काव किया। कभी रुक-रुक कर तेज तो कभी हल्की बौछारें गिरी। बादल छाने और हवा चलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 1.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की।
अलसुबह करीब 4 बजे बादलों ने शहर के पंचशील, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, शांतिपुरा, लोहागल रोड, बजरंगगढ़ चौराहा और आसपास के इलाकों में बौछारें छोड़ी। इसके अलावा कायड़, घूघरा घाटी, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, कचहरी रोड सहित अन्य इलाकों में भी फुहारें पड़ी। इसके बाद बादलों की टुकडिय़ां आसमान पर मंडराती रही।
टीचर्स तुरन्त लेंगे ये एक्शन
मोबाइल पर पॉर्न साइट और अन्य गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर सीबीएसई सतर्क हो गया है। बोर्ड ने सभी स्कूल को इन्टरनेट और मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर नजर रखने को कहा है।
विद्यार्थियों में सोशल प्लेटफार्म पर पॉर्न साइट, चैलेंज देने वाले खतरनाक खेल के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। कई स्कूल में यौन उत्पीडऩ, रैगिंग और इन्टरनेट के दुरुपयोग जैसे मामले भी बढ़ रहे हैं। सीबीएसई ने कई बार इन्टरनेट और डिजिटल तकनीक के सही इस्तेमाल पर स्कूलों को निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गाहे-बगाहे सीबीएसई, मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक शिकायतें पहुंच रही हैं। बोर्ड ने स्कूल को फिर मोबाइल और इन्टरनेट के सही इस्तेमाल, डिजिटल तकनीक पर पैनी निगाह रखने को कहा है।
निगरानी रखे स्टाफ
बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है, कि मोबाइल और अन्य गैजेट्स पर स्टाफ निगरानी रखेगा। स्कूल परिसर, बस, कक्षा में मोबाइल, डीवीडी, सीडी प्लेटयर, लेपटॉप, टैबलेट का इस्तेमाल बिना प्रशासन की इजाजत के नहीं होगा। बोर्ड ने सक्षम अधिकारियों को विद्यार्थियों के मोबाइल और गैजेट्स की आकस्मिक जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह करना होगा स्कूलों को
-विद्यार्थियों को दें इन्टरनेट के सही इस्तेमाल की जानकारी
-इन्टरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रभावी सॉफ्टवेयर का उपयोग
-परिसर में डिजिटल सर्विलांस सिस्टम
-शिक्षकों की उपस्थिति में इन्टरनेट उपयोग की इजाजत





No comments:
Post a Comment