Breaking News
recent

राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़. राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स की योग्यता वृद्धि के लिए राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो 10 अगस्त तक किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा डॉ. शान्तिलाल शर्मा एवं भगवान महावीर चेरिटेबल सोसायटी एवं दशा हूमड़ धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्जलन एवं झण्डा फहराकर किया।
सीओ स्काउट अनिलकुमार गुप्ता ने बताया कि अतिथियों का जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुरूषोतमलाल मोड़, सचिव हीरालाल मालवीय, टे्रनिंग काउंसलर मानसिह देवड़ा, बगदीराम रैदास, हरिशंकर शर्मा, रतनलाल मीणा, मांगीलाल मीणा, फूलचन्द्र मीणा, औंकारलाल मीणा, प्रवीणसिंह भाटी, रमेशचन्द्र मीणा, विनोदकुमार मीणा, भैरूलाल मीणा, जितेन्द्र सालवी, गाइडर कल्पना शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
शिविर में 138 स्काउट गाइड एवं 16 रोवर रेंजर भाग ले रहे है। शिविर के प्रथम दिवस शिविर संचालक कमलेश कुमार नागर ने किया।

 

 

बसेड़ा के बच्चों ने सीखा कथक नृत्य
छोटीसादड़ी. भारत अपनी संस्कति की वजह से पूरे विश्व में जाना जाता है। उसमें भी खासकर हमारी संगीत और नृत्य की विरासत के कारण इसका बड़ा नाम है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे कथक नृत्य के जयपुर घराने से जुडकऱ देश के देहाती इलाके में कार्य करने का मौक़ा मिला है। स्पिक मैके की इन कार्यशालाओं में विद्यार्थियों से मुखातिब होकर मैं खुद को बहुत उर्जावान अनुभव करती हूं। अपने गुरुओं की तालीम को आगे की पीढ़ी तक ले जाने के लिए की जा रही ये यात्राएं मेरी रूचि का विषय हैं। श्री गंगानगर राजस्थान की होकर अब दिल्ली में रहते हुए इसी विद्या में शोध कार्य करने की इच्छा है। ये विचार प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शिवालिका कटारिया ने बसेड़ा स्कूल में स्पिक मैके की एक नृत्य कार्यशाला के दौरान व्यक्त किए। इस राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कथक नृत्य का यह आयोजन शास्त्रीय नृत्यों के नाम पर आगाज ही है। हेरिटेज क्लब ऑफ बसेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन के बारे में बताते हुए स्पिक मैके के राष्ट्रीय सलाहकार जेपी भटनागर ने बताया कि कलाकारों का स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन प्रधानाचार्य लादूराम शर्मा, हेडटीचर प्रभुदयाल कूड़ी, अध्यापिका स्मृति शर्मा, संडे लाइब्रेरी वोलंटियर अभिलाषा आंजना ने किया। कार्यशाला में गुरु शिवालिका ने गणेश वंदना के बाद सकोली विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर कथक नृत्य से जुड़ी शुरुआती आंगिक मुद्राओं का अभ्यास करवाया। तीन ताल के अभ्यास को तालबद्ध ढंग से करके बच्चे बड़े खुश हुए। ग्रामीण इलाके में इस तरह का सांगीतिक आयोजन अचरज का विषय भी अनुभव हुआ। बाद में नृत्यांगना ने शिव स्तुति और अंत में एक भाव की प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराहा।
प्रस्तुति का संचालन स्पिक मैके के राष्ट्रीय सलाहकार माणिक ने किया। वहीं आयोजन के सूत्रधार हेरिटेज क्लब के वोलंटियर ममता मीणा, पूजा प्रजापत, पुष्कर आंजना, पवन आंजना, कारूलाल आंजना व कुलदीप टांक थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.