Breaking News
recent

अधूरी पड़ी सड़क बनी परेशानी का सबब

अधूरी पड़ी सड़क बनी परेशानी का सबब
-जनता की दिक्कत से अनभिज्ञ अधिकारी
-खंडिय़ा चौराहे से सुभाष कॉलोनी चौराह तक चलना हुआ दूभर
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिला मुख्यालय पर शहर के व्यस्त मार्ग खंडिय़ा चौराहे से सुभाष कॉलोनी तक बनने वाला सीसी रोड़ अधूरा पड़ा होने से करीब एक माह से राहगीर भारी परेशानी झेल रहे है, वहीं जनता की दिक्कतों को दरकिनार कर अधिकारी कह रहे है कि बारिश की वजह से काम रोक दिया गया है। लेकिन अब बारिश बंद हुए दस दिन हो गए लेकिन अभी तक सड़क का काम शुरु नही किया गया। पहले काफी समय पर सड़क को खोद कर पटक दिया गया था, बाद में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक सीसी की एक साईड बनाकर छोड दी गई। अधूरी सड़क पर पैदल चलना भी दूभर है। अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही है। दुपहिया वाहन सवार दिन भर इस मार्ग पर गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।
-सीवरेज का काम भी अधूरा
इस मार्ग पर सीवरेज लाइन भी डाली जा रही है। वर्तमान में लाइन के पांच चेम्बरों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सम्बंध में परियोजना प्रबंधक अनिल मिश्रा ने बताया कि इस मार्ग पर 10 अगस्त तक पूरा कार्य कर दिया जाएगा। फिलहाल पानी ज्यादा आने से काम में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन काम तेज गति से चल रहा है।
-सरकार के आदेश बेअसर
-निर्माण कार्य की जानकारी का नही है बोर्ड
अपने क्षेत्र में चल रहे प्रत्येक सड़क निर्माण कार्य की जानकारी जनता को हो इसके लिए सरकार की ओर से विभाग को सड़क के किनारे इसकी लागत, काम शुरु होने व काम खत्म होने की तारीख लिखना अनिवार्य है, लेकिन इस मार्ग पर सरकार के आदेश की खिल्ली उड़ती देखी जा सकती है। काम शुरु हुए चार माह हो गए लेकिन अभी तक यहां जानकारी का बोर्ड नही लगाया गया। इस कारण लोगों को इसकी कोई जानकारी नही है।
-अधिकारी नही दे पाए जानकारी
इस कार्य की जानकारी के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग में सवंाददाता शुक्रवार को करीब चार बजे पहुंचा तो कार्यालय में अधीक्षण अभियंता सहित सभी अधिकारी गायब थे। विभाग के सहायक अभियंता रायसिंह गुर्जर से मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उन्होने बाहर होने की कह कर कनिष्ठ अभियंता शैफाली शर्मा के नम्बर दे दिए। शैफाली शर्मा ने मोबाईल नही उठाया इस पर संवाददाता ने अधिशाषी अभियंता एस.पी.गोयल को फोन किया तो उन्होने कहा कि बाहर हूं एईएन से मेरा नाम लेकर जानकारी ले। इस पर वापस सहायक अभियंता रायसिंह को फोन लगाया तो उन्होने कहा कि ऑफिस में शाहिस्ता मैडम से मिल लो, लेकिन मेडम अपनी कुर्सी से गायब थी। बडी मुश्किल एक कर्मचारी ने सड़क की लागत की जानकारी देकर इतिश्री कर ली। इससे स्पष्ट है कि विभाग के अधिकारी इस सड़क के निर्माण के बारे में कितने गम्भीर है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.