पाली/जैतारण। लोकमान्य संत वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि रजत महाराज के देवलोकगमन के बाद सोमवार को जैतारण स्थित मरुधर केसरी पावनधाम सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए गुरु भक्तों ने गुरु महाराज के प्रति श्रद्धा प्रकट की एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प जताया। लोकमान्य संत की यादगार में विभिन्न जन कल्याण के कार्य एवं जीवदया के कार्य करवाने के लिए करोड़ों रुपए भेंट करने की घोषणा की गई।
सभा में उपप्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने कहा कि साधु का जीवन जन्म मरण से परे होता है। उन्होंने कहा कि मौत शाश्वत सत्य है, लेकिन मरने के बाद भी जिसे लोग याद करे ऐसे संत हमेशा लोगों के मन में अमर रहते हैं। उन्होंने कहा कि रूपमुनि रजत महाराज ने जीवनकाल में सदैव मानव कल्याण एवं जनहितकारी कार्य ही नहीं किए बल्कि लोगो को इसके लिए प्रेरित भी किया।
अमृतमुनि महाराज ने कहा कि संत समाज का दर्पण होता है, वे स्वयं पीड़ा झेलकर सदैव दूसरे के लिए ही कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रूपमुनि रजत महाराज का जीवन दर्पण की तरह था। महेशमुनि, हितेश मुनि, हरीश मुनि आदि संतों ने विचार प्रकट किए। देशभर से आए जैन समाज के लोगों ने रूप मुनि रजत की यादगार में सुकनमुनि व अमृतमुनि की प्रेरणा से जनकल्याण एवं जीवदया के मौके पर ही करोड़ों रुपए के दान की घोषणा की गई।
प्रथम पुण्यतिथि से पहले चैन्नई में बनेगा डाईलेसिस सेंटर
चैन्नई में संचालित गुरूभक्त मंडल ने रूपमुनि की प्रथम पुण्यतिथि से पहले चैन्नई में करोड़ों की लागत से पीडि़त लोगों के लिए एक डाईलेसिस सेन्टर खोलने की घोषणा की गई। पार्षद अशोक बम्ब, जनकवि कैलाशदान चारण, लूणकरण जैन, नारायणलाल घांची, राजेन्द्र नाबरिया, पदम जैन, महावीर लोढ़ा सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं भामाशाहों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
देशभर से आए शोक संदेश
महाराज के देवलोकगमन की सूचना पर देशभर से विभिन्न साधु संतों एवं नेताओं ने महाराज के निधन पर शोक संदेश भेजकर गहरा दुख प्रकट किया। डॉ वरुणमुनि ने देश ार से संत, महात्मा एवं राजनेताओं के शोक संदेशों का पठन किया।





No comments:
Post a Comment