प्रतापगढ़. जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास के बच्चे मंगलवार को मिनी सचिवालय पहुंचे। बच्चों ने बताया कि छात्रावास में सुबह का नाश्ता व खाना अच्छा नहीं दिया जाता है। जिसको लेकर हॉस्टल में कितनी बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। जिसको लेकर वे जिला कलक्टर से मिलने पहुंचे थे। हालांकि समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक जे.पी. चांवरिया ने बच्चों को अच्छा नाश्ता व अच्छा भोजन देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही बच्चे पुन: हॉस्टल पहुंचे।
60 बच्चों में 3 किलो दूध
छात्रावास के बच्चों ने बताया कि छात्रावास में 60 बच्चों पर 3 किलो दूध आता है। जिसमें भी पानी मिलाया जाता है। उसी दूध से हॉस्टल में चाय भी बनाई जाती है।
टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश
सालमगढ़. सालमगढ़ पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है।
थाना अधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि लक्ष्मीनारायण पुत्र रतनलाल चौधरी निवासी दलोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें 5 अगस्त की रात्रि को घर के बाहर खड़ी बोलेरो के टायर चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। रात्रि को बाहर गाड़ी में कुछ आवाज आई, जिससे वह बाहर और देखा तो कुछ युवक टायर खोलकर अन्य गाडी में डाल रहे थे। उसे देखते ही वे लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस ने इसके लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने मुखबिर लगाए। जिसमें उक्त चोरी में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कालुराम पुत्र शंकर मीणा निवासी उगमणापाडा पीपलखूंट, दिनेश पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी डुगरीपाडा, गौतम पुत्र मोहन मीणा निवासी तलाईया, शान्तिलाल पुत्र दल्ला मीणा निवासी उगमणापाडा, कन्हैयालाल पुत्र वागजी मीणा निवासी तलाइया थाना पीपलखूंट को हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली। आरोपियों ने अन्य चोरियों की वारदातों को भी कबूला है।





No comments:
Post a Comment