सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले में बाघ के हमले एक युवक घायल हो गया। घायल युवक काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर रणथंभौर रोड पर स्थित श्यामपुरा एंडा गांव में अमरुद के बगीचे में आए बाघ-बाघिन में से एक ने युवक मुकेश गुर्जर निवासी मोहनपुरा को घायल कर दिया।
बाद में लोगों के शोर मचाने पर बाघ दूर चला गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि श्यामपुरा एंडा स्थित एक अमरुद के बगीचे में युवक पर हमला करने वाला बाघ 364 बताया जा रहा है। बाघ के साथ बगीचे में बाघिन टी 73 भी है।





No comments:
Post a Comment