Breaking News
recent

विधायक ने दिन में उद्घाटन किया, रात को तोड़ दी अनावरण पट्टिका

पाटोदा.बठोठ कस्बे में शुक्रवार को बठोठ से चूडोली तक सीसी सड़क पट्टिका का शिलान्यास धोद विधायक गोवर्धन वर्मा दारा किया गया। जो असामाजिक तत्वों का रास नहीं आया है। कस्बे में सीसी सड़क का शिलान्यास राजनीति की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। शिलान्यास पट्टिका को उद्धघाटन के कुछ घंटो बाद ही असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। हालांकि उपद्रवियों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि राजनीतिक द्वेषता के चलते ऐसा किया गयाा है। क्योंकि विपक्षी भाजपा नेताओं से सड़क का शिलान्यास कराने पर खुश नहीं थे। ऐसे में उनका हाथ इसमें हो सकता है। चुनावी साल में सड़क मुद्दे पर गांव में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। बतादें कि शुक्रवार शाम को ही भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने ३० लाख की लागत से एक किलोमीटर बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया था। जहां ग्रामीणों ने धोद विधायक गोवर्धन वर्मा व अतिथियों का साफा और माला पहनकर सम्मान भी किया था।इस मोके पर श्री पाल खीचड़ ने बताया कि असामाजिक तत्व के लोग भाजपा के विकास कार्यो को पचा नहीं पा रहे है। अनावरण पट्टिका को तोड़कर गन्दी राजनितिक सोच का उदाहरण दिया।

पलसाना से हज यात्रियों रवाना हुए

पलसाना. इस्लाम धर्म में पवित्र मानी जाने वाली हज यात्रा के लिए कस्बे से शनिवार को हज यात्री रवाना हुए। स्टेशन रोड निवासी यासीन खां और उनकी पत्नी जुबेदा बानो को कस्बे वासियों ने माला पहनाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान सरपंच हरफूलराम, उपसरपंच रूपसिंह शेखावत, हाजी छीतर खां, एडवोकेट कैलाशचन्द शर्मा, हजारीलाल कुमावत, आरिफ खान सहित कई लोग मौजूद थे।

पैरा वॉलीबाल खेलने थाईलैण्ड जाएगा फतेहपुर का लाल
फतेहपुर. निकटवर्ती गांव ठिठावता के एक दिव्यांग का अन्तराष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल में चयन हुआ है। ठिठावता निवासी वीरेन्द्र सिंह 12 से 18 अगस्त तक थाईलैण्ड के लोपबूरी शहर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वीरेन्द्र मैसूर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक व जयपुर में आयोजित फैडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीत चुका है। वीरेन्द्र जयपुर में रहकर प्रैक्टिस कर रहा है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.