सीकर. भयंकर बाढ़ की चपेट में आए केरल की मदद के लिए सीकर के लोग भी आगे आ रहे हैं। यहां के किसान और आमजन केरल की आर्थिक मदद कर रहे हैं। सीकर के गांव दुगोली निवासी किसान अशोक कुमार ढाका ने तो राजस्थान ऋण माफी योजना के तहत माफ हुए रुपए केरल भेज दिए।
अब सीकर के दासा की ढाणी निवासी रणजीत सिंह ने भी इसी तरह का सराहनीय कदम उठाया है। रणजीत सिंह ने केरल की 21 हजार की आर्थिक मदद की है। किसान रणजीत ने यह राशि माकपा कार्यालय में आकर जिला सचिव किशन पारीक को प्रदान की। जिला सचिव पारीक के अनुसार रणजीत सिंह की ओर से दिए गए रुपए केरल मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाए गए हैं।
समझता हूं प्राकृतिक आपदा का दर्द
किसान रणजीत सिंह का कहना है कि वे प्राकृतिक आपदा का दर्द बखूबी समझते हैं। केरल की किसान भाइयों की महीनों की मेहनत पर चंद दिनों में प्राकृतिक आपदा के कारण पानी फिर गया। ऐसे में हम सबको उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
ये भी आए आगे
किसान सभा कमेठी मौल्यासी के किसान व अन्य लोगों ने केरल के लिए 15 हजार रुपए एकत्रित किए हैं। यह राशि केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाई गई है। जिला कमेठी सदस्य किसान सभा सीकर के पूर्णसिंह गढ़वाल ने बताया कि आर्थिक सहायता में उनके अलावा श्रवण सिंह शेषमा, मनोहर लाल, मोहन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल लाल, छोटूसिंह शेखावत, मोतीलाल जांगिड़ आदि ने सहयोग दिया है।
किसान अशोक कुमार ढाका
सीकर. राजस्थान फसली ऋण माफी 2018 के तौर पर मिले रुपयों को सीकर जिले के एक किसान ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए दान कर मानवीय पहल की है। सहायता के तौर पर रुपए भिजवाने वाले सीकर के गांव दुगोली के किसान अशोक कुमार ढाका का मानना है कि संकट में फंसे व्यक्ति की दशा वहीं समझ सकता है जो खुद कर्ज के नीचे फंसा हुआ हो, क्योंकि बारिश के कारण उसकी भी फसल नष्ट हो जाने के कारण वह दुविधा में आ गया था।





No comments:
Post a Comment