Breaking News
recent

जुआरियों व सट्टा-पर्ची करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान, सात जुआरी पकड़े

बीकानेर. शहर पिछले तीन दिन से जुआरियों व सट्टा-पर्ची करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। तीन दिन में ५० से अधिक जुआरियों को पुलिस पकड़ कर इनके कब्जे से हजारों रुपए बरामद कर चुकी है। सीआइ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि बुधवार शाम को स्टेशन रोड के भैरुंजी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की इत्तला मिली।

 

पुलिस टीम वहां पहुंची तब सरताज, भंवरलाल, धनराज, अनिल कुमार, राजेन्द्र कुमार, रामनिवास, महेन्द्रसिंह ताश के पतों पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से ३२ हजार
५३० रुपए और ताश की गड्डी बरामद की।

 


उधारी के रुपए मांगने पर सिर में मारी बोतल

बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में उधार दिए रुपए मांगने पर तीन जनों ने एक युवक के सिर में बीयर की बोतल मार कर घायल कर दिया। युवक के सिर से खून बहने लगा, तब आरोपित घबरा गए और भाग गए। पुलिस के अनुसार रतन सागर कुआं क्षेत्र निवासी रमेश सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि राजू को रुपए उधार दिए थे। मंगलवार को राजू ने रुपए देने के लिए बुलाया। इस बीच राजू पुत्र लेखराम व बाबर पुत्र अनवर अली और मकसूद ने उससे बीयर की बोतलों व लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

नहर में मिला शव

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में नहर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। नहर में शव की सूचना मिलने पर हैडकांस्टेबल सूरजाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बताया कि हुसनसर हैड से दो-ढाई किलोमीटर पहले अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में पड़ा होने की सूचना मिली।

 

हैडकांस्टेबल सूरजाराम ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें परमानंद भोजासर, रतनगढ़ लिखा हुआ है। यह आधार कार्ड इसका है या नहीं पुलिस पता कर रही है। शव तीन-चार दिन पुराना होने से सड़ गल गया था, जिससे सही पहचान नहीं हो पा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.