फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या क्या हुआ यहां खास
ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले
नसीराबाद. नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव करने की मांग को लेकर भाजपाइयों का शिष्टमण्डल दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिला। भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी रोहित गुर्जर, एडवोकेट संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में मिले शिष्टमण्डल ने रेल मंत्री से जयपुर-हैदराबाद, अजमेर-बांद्रा व उदयपुर-खजुराहो ट्रेनों का ठहराव नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनो का ठहराव नहीं होने से नसीराबाद छावनी में निवास कर रहे देश के सभी भागों से आने वाले सैनिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सैनिकों को अपने पैतृक स्थानो पर जाने के लिए अजमेर जाकर ट्रेन पकडऩी पड़ती है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नसीराबाद ट्रांसपोर्ट नगरी होने के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को रोजाना देश के विभिन्न भागों में ट्रेनो के माध्यम से जाना पड़ता है। इतना ही नहीं नसीराबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनो को भी पकडऩे के लिए अजमेर ही जाना पड़ता है।
कावडिय़ों का स्वागत
नसीराबाद .पुष्कर सरोवर का जल लेकर लौटे कहार समाज के कावडिय़ों का नगर में पहुंचने पर कहार समाज की ओर से बस स्टेण्ड पर स्वागत किया गया। कहार समाज के कावडिय़े ज्ञान मेहरा के नेतृत्व में पुष्कर गए थे। कहार समाज की ओर से उन्हें जुलूस के साथ रोडवेज बस स्टेण्ड से कहार मौहल्ला स्थित कालू बाबा के मंदिर तक लाया गया। कालू बाबा के मंदिर में सोमवार को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम भी सम्पन्न होगा और सहस्त्रधारा होगी।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मानित
नसीराबाद. वूमेन फलोशिप फॉर क्रिश्यिन सर्विस मार्टिन मेमोरियल चर्च महिला सभा की ओर से उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महिला सभा की सचिव दीपशिखा दास ने बताया कि रविवार को माध्यमिक, उच्च माध्यमिक तथा स्नातक परीक्षाओं में उच्चत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा माध्यमिक परीक्षा में उच्चत्तम अंक प्राप्त करने वाले नितिन जैकब व उच्च माध्यमिक परीक्षा में उच्चत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा यशनिता हैरिसन को रनिंग शील्ड प्रदान की गई।





No comments:
Post a Comment