Breaking News
recent

दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल


भाण्डारेज. (सिकंदरा) .

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नाल्सा मॉडल स्कीम के तहत राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय भाण्डारेज में एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर लगा। इसमें जिला एवं सैशन न्यायाधीश गिरीशकुमार शर्मा, मजिस्टे्रट हीना परिहार, विकास अधिकारी ललित यादव, सरपंच रामजीलाल खटीक ने द्विव्यांगों को ट्राईसाइकिल बांटी तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानाकारी दी। बड़ी संख्या में लाभार्थी शिविर में पहुंचे। पंचायत ग्राम विकास अधिकारी राजसिंह ने बताया कि शिविर में करीब चार दर्जन दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, सुनने के उपकरण, व्हील चैयर सहित अन्य उपकरण बांटे। अन्तरजातीय विवाह करने पर दम्पती को सरकार की ओर करीब ढाई लाख रुपए का चेक दिया गया। शिविर में पेंशन योजना के पीपीओ आदेश जारी किए तथा भामाशाह कार्डों का वितरण किया। तहसीलदार देवीसिंह, पूर्व सरपंच दुर्गालाल सैनी, नरेश मीना, उपसरपंच रामस्वरुप सैनी, कन्हैयालाल प्रजापत, लल्लूराम, वीरू आदि मौजूद थे।

बीएलओ को दिए निर्देश
नांगल राजावतान . उपखण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का तहसीलदार ने निरीक्षण कर बीएलओं को मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जोडऩे के निर्देश दिए। तहसीलदार नवलकिशोर मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत मतदान केन्द्र चूडिय़ावास, बैजवाड़ी, सवाईपुरा, छारेड़ा, कालीखड़, धरणवास, जौण आदि का निरीक्षण किया।

एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
महुवा . क्षेत्र के बहडख़ो निवासी एक महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस नर्सिंग कर्मी दलजीत सिंह ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान उसे गांव से महुवा अस्पताल में लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर चालक बनवारीलाल के सहयोग से महिला का रास्ते में एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला व नवजात दोनों स्वस्थ हैं। महिला ने एक बालिका को जन्म दिया है।

बाइक फिसली दो घायल
महुवा. कस्बे के जयपुर रोड स्थित ठेकड़ा के समीप बाइक फिसलने से दो जने घायल हो गए। एम्बुलेंस कर्मी दलजीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार कस्बे निवासी विष्णु कुमार व नीतेश कुमार बाइक से महुवा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक आवारा पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.