Breaking News
recent

सीएम गौरव यात्रा प्रकरण में पांच आरोपी और गिरफ्तार, कांग्रेस ने गिरफ्तारियों को बताया गैर कानूनी

पीपाड़सिटी (जोधपुर)। मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा पर पथराव व सभा में हुड़दंग करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में पिचियाक उपकारागार भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, कांग्रेस ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात को पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश देकर आरोपी हरीश वैष्णव, अ.सत्तार, सुभाष, सुरेंद्र टाक, जितेंद्र को राजकार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में गिरफ्तार किया। इसके बाद पांचों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सिंह चारण के समक्ष पेश किया। अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस की दबिशे जारी-
मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े हाइप्रोफाइल मामले में पुलिस ने राजकार्य में बाधा के साथ पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने सहित अन्य अपराधों में मुकदमा दजऱ् किया है। हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस के एक सिपाही की ओर से दर्र्ज मुकदमें के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार देर शाम तक दबिश की कार्रवाई जारी रही।

कांग्रेस ने गिरफ्तारियों को गैर कानूनी बताया-
सीएम के रथ पर पथराव और स्वागत सभा में उपद्रव के आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीराराम मेघवाल के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को पुलिस थाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण खीव सिंह भाटी से मुलाकात कर कांग्रेस जनों को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

मेघवाल ने मुलाकात के दौरान बताया कि भाजपा की स्वागत सभा में कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता नहीं आया। सीएम की सभा में हुड़दंग बीजेपी की शहरी और ग्रामीण में आंतरिक कलह का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार करना गैरकानूनी है। एएसपी ग्रामीण ने इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.