बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के सनावड़ा गांव में दोपहर कुएं से बाहर निकालने के दौरान रस्सी टूटने से श्रमिक अंदर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। कृषि कुएं को गहरा करने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। यहां श्रमिक काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पहुंची।
सदर पुलिस के अनुसार सनावड़ा निवासी पूरखाराम पुत्र भूराराम कृषि कुएं पर खुदाई का काम कर रहा था। खुदाई के बाद रस्सी के सहारे श्रमिक को कुएं से बाहर निकाल रहे थे। इस दौरान ऊपर आते समय अचानक रस्सी टूट गई और गहरे कुंए में गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद परिजन को सुपुर्द किया। पुलिस ने श्रमिक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी के पास पहुंचे पीडि़त, न्याय की गुहार--फोटो
बाड़मेर पत्रिका. सीमावर्ती बाखासर थाना क्षेत्र के लालपुर भलगांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर ८ अगस्त को गांव में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि किशोरी की हत्या का मामला पुलिस ने दबा दिया है, इतना ही नहीं पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया। मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसी तरह जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के कवास में गत दिनों एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में केवलचंद पुत्र राणाराम ने बताया कि उसकी पुत्री गुड्डी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त कर रहे थे।
हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर. जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के कवास में गत दिनों हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में पीडि़त केवलचंद पुत्र राणाराम ने उल्लेख कर बताया कि पुत्री गुड्डी की शादी दो वर्ष पूर्व रुपाराम पुत्र मोतीराम निवासी कवास के साथ हुई। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। उसके बाद गत दिनों लावारिस हालत में शव को राजकीय अस्पताल में पटक गए। पीडि़त पक्ष ने नागाण थाने में दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की।





No comments:
Post a Comment