चारभुजा. जनावद में शुक्रवार रात चोरों ने तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी व जेवरात चुरा लिए। इस दौरान एक मकान में बालक को चाकू बताकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 3 घण्टे तक गोमती-जोधपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। चारभुजा थाना अन्तर्गत जनावद में केसुलाल पुत्र मोहनलाल पालीवाल के मैन रोड पर ही स्थित मकान का कार्य चल रहा है। यहां शुक्रवार रात करीब डेढ़-दो बजे चोर मकान में घुस गए और कमरे में रखी पेटी से जेवरात निकाले, जिसमे 5 तोला सोने के जेवरात, एक किलो चांदी व नगदी चुरा ले गए। इस दौरान केसुलाल के पुत्र गंगाराम की नींद खुल गई तो चोरों ने उसे चाकू बताकर डराते हुए चुप रहने को कहा। बताया गया कि घर में तीन चोर उसे दिखाई दिए, जिनकी उम्र लगभग 25 से 30 बर्ष लग रही थी। इसके साथ ही चोरों ने पास के मिठालाल पुत्रकिशनलाल प्रजापत के मकान से 20 हजार रुपए नगद तथा किराणा का सामान एवं मिठालाल पुत्रलालूूराम प्रजापत के मकान के ताले तोडक़र 5 हजार रुपए की नगदी पार कर ली। चोरोंं के जाने के बाद केशुलाल ने शोर मचाया तो ग्रामवासी घरंो से बाहर आए, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। वारदातों को लेकर पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना पर चारभुजा थाने से एएसआई चेतराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व जानकारी ली।
टायर जलाकर जताया विरोध
वारदातों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह आठ से ग्यारह बजे तक जनावद बस स्टैण्ड पर गोमती-जोधपुर मार्ग को जाम कर टायर जलाते हुए आक्रोश जताया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने बदमाशों को पकडऩे की मांग की। इस पर कुम्भलगढ़ उपखण्ड अधिकारी, चारभुजा से जाप्ता, केलवा थानाधिकारी दीपक कुमार व जाप्ता एवं आमेट से थानाधिकारी महेशचन्द्र भी जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों की समझाईस कर रास्ता खुलवाया।
यह भी रखी मांगे
ग्रामीणंों ने गोमती चौराहा से शराब का ठेका हटवाने तथा पुलिस चौकी के स्टाफ को बदलने के साथ ही पूर्व में 23 जून को लक्ष्मणलाल लुहार की मुरकियां व उसकी पत्नी के जेवरात लूट की वारदात का तत्काल खुलासा करने की मांग की। इस पर काफी देर हंगामे के बाद उपखण्ड अधिकारी की समझाईश पर लोग माने।





No comments:
Post a Comment