नई दिल्ली: अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया है। मणिशंकर ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को पिल्ला समझने वाला नेता कभी प्रधानमंत्री बभी बन सकता है। अय्यर ने आगे कहा, 'जिस आदमी ने ऐसा कहा, जो 24 दिनों तक मुसलमानों के रिफ्यूजी कैंप में नहीं गया। अहमदाबाद मस्जिद उस दिन पहुंचा जब पीएम वाजपेयी आए और उनके साथा जाने की मजबूरी थी। मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा एक व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।' इससे पहले अय्यर ने भाजपा सरकार के भविष्य के सवाल पर खड़ा किया था। अय्यर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी हार जाएंगे और दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे।
पार्टी से निलंबित है अय्यर
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मणिशंकर अय्यर पर भारी पड़ी थी। दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान अय्यर ने पीएम मोदी को 'नीच आदमी' कह कर संबोधित किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसपर माफी मांगी और पार्टी ने उनपर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था वहीं भाजपा ने इसे ने अय्यर के बयान को गुजरात चुनावों का मुद्दा बना था। अय्यर की टिप्पणी से पार्टी को गुजरात चुनाव में नुकसान होने की भी बात कही गई थी। अय्यर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आपत्ति जताई थी । मणिशंकर अय्यर विवादित टिप्पणी के लिए मशहूर हैं।
लाहौर में अय्यर ने कहा था भारत की वर्तमान स्थिति असामान्य
इससे पहले पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित हुए एक कार्यकम्र में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत में वर्तमान स्थिति असामान्य हैं, 1923 में वीडी सावरकर ने हिंदुत्व शब्द का आविष्कार किया जो किसी भी धार्मिक किताब में मौजूद नहीं है। दो राष्ट्र का सिद्धांत देने वाले उन लोगों के गुरु हैं जो देश की सत्ता पर काबिज हैं। हिंदू राष्ट्र में भरोसा करने वाले लोग देश चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 70 फीसदी लोगों ने 2014 में मोदी को वोट नहीं दिया। बता दें कि हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने पर उपजे बवाल पर मणिशंकर ने जिन्ना की शान में कसीदे पढ़े थे। इस पर मणिशकर अय्यर ने कहा कि,"मैंने जिन्ना को कायदे आजम कहा तो कुछ भारतीय टीवी एंकर्स कहने लगे कि कैसे कोई भारतीय पाकिस्तान जा सकता है और ऐसी बातें कह सकता है।





No comments:
Post a Comment