कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कोलकता रैली पर सियासत शुरू हो गई। राज्य में सत्तारुढ़ पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने रैली को फ्लॉप साबित करार दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अमित शाह की यह रैली पूरी तरह फ्लॉप शो है। अमित शाह ने बंगाल का अपमान किया। वह बंगाल की संस्कृति को नहीं समझते और उन्होंने अपने झूठ से बंगाल का अपमान किया। अगर वह अगले 72 घंटों में माफी नहीं मांगते तो टीएमसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी केरगी।
ये भी पढ़ें: Video: अमित शाह ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- टीएमसी को उखाड़ फेंकने का समय आ गया
बांग्लादेशी घुसपैठिए टीएमसी के वोटर-अमित शाह
बता दें कि शनिवार को कोलकता में अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश घुसपैठिए टीएमसी के वोटर हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करना ही एनआरसी है। ममता आज से 13 साल पहले भी लोकसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एनआरसी मुद्दे पर हंगामा किया था। यानी 2005 में घुसपैठियों पर विरोध करती थी ममता । बांग्दालेशी घुसपैठिएं देश के लिए खतरा है। ममता को रुके नहीं रुकेगी एनआरसी । अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आखिर ममता बनर्जी और राहुल गांधी क्यों बचाने चाहते हैं। इनके लिए घुसपैठिएं वोट बैंक हैं। लेकिन भाजपा के लिए देश सबसे पहले है, वोट बैंक बाद में है। अमित शाह ने कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल सलामत नहीं है। ममता राज में घुसपैठ जारी है। बंगाल की जनता विकास के लिए भटक रही है। अब समय आ गया है कि राज्य से टीएमसी को उखाड़ फेंका जाएगा। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बदलाव दिखेगा। बंगाल जीतने तक विजय रथ चलता रहेगा।
पीएम पर पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि साल की शुरुआत में टीएमसी नेता ब्रायन ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए विवादित टिप्पणी की थी। TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी को महिषासुर करार दिया है। बता दें कि राज्यसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी भाषण दे रहे थे इसी दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी काफी जोर से हंस पड़ी। जिसपर पीएम मोदी ने चुटकी ली थी।
बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' के लगे पोस्टर
वहीं दूसरी ओर कोलकाता में अगल अलग हिस्सों में 'बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' जैसे नारे लिखे पोस्टर लगे देखे गए। बीजेपी ने इसे टीएमसी की करतूत बताई । भाजपा नेता राजू बनर्जी ने कहा कि अच्छा है कि वे हमारे नेता का स्वागत कर रहे हैं। ऐसा करना टीएमसी की आदत हो चुकी है, लेकिन टीएमसी ने इसे खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि हमने कोई पोस्टर और बैनर नहीं लगवाए हैं।





No comments:
Post a Comment