पाली। सुकलाई गांव में बस स्टैंड से तालाब तक करीब डेढ़ किलोमीटर में महानरेगा योजना में वर्ष 2016-2017 में पौधरोपण करना था। सडक़ किनारे खड्डे भी खोदे गए। पिछली साल एक पौधा भी नहीं रोपा गया।
इस साल भी नए खड्डे खोदे गए। लेकिन पौधरोपण आज तक नहीं हुआ है। महानरेगा योजना में करीब तीन लाख रुपए की राशि भी खर्च हो गई। फिर भी हरियाली की आस अधूरी ही पड़ी है।
लाकार्पण की पट्टिका बढ़ा रही शोभा
बस स्टैंड से तालाब तक डेढ़ किलोमीटर में पौधरोपण तो हुआ नहीं। 11 अगस्त को लोकार्पण कार्यक्रम जरूर आयोजित किया गया। लोकार्पण पट्टिका सडक़ की जरूर शोभा बढ़ा रही है।
हादसे के शिकार हो रहे वाहन चालक
सडक़ के किनारे पौधरोपण के लिए महानरेगा योजना में खड्डे तो खोद दिए गए। पौधरोपण नहीं होने से रात्रि के समय वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। पैदल राहगीर भी रात्रि के समय खड्डे के कारण परेशानी झेल रहे हैं।
पौधे तो अभी लगाने है
&पौधे लगाने के लिए खड्डे तो खुदवा दिए, लेकिन पौधे लगाने है। जल्दी ही पौधे लाकर लगा देंगे। पौधरोपण कार्यक्रम का लोकार्पण हुआ है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
भैरुसिंह, सहायक अभियंता पचायंत समिति रोहट
सुकलाई गांव के बस स्टैंड से तालाब तक डेढ़ किलोमीटर में पौधरोपण करना था।
वर्ष 2016-2017 में महानरेगा योजना में दो साल में करीब तीन लाख रुपए खर्च भी किए। लेकिन आज तक एक भी पौधा रोपा नहीं गया।
सुनीता कंवर, पंचायत समिति सदस्य, प्रतिपक्ष नेता पंचायत समिति रोहट
प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित
रायपुर मारवाड़. कुशालपुरा के आइजी स्कूल में सोमवार को रावणा राजपूत समाज जिला शिक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें समाज की ओर से प्रस्तावित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मूलसिंह गहलोत व शिक्षा समिति अध्यक्ष गुमानसिंह सोलंकी ने सुझाव दिए। समिति सचिव राजेश सिंह सांखला ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कक्षा दस से लेकर स्नातकोत्तर तक साठ से अधिक प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अभिभावक 31 अगस्त तक समिति अध्यक्ष के पास अंक तालिका की प्रति जमा करवा सकेंगे।





No comments:
Post a Comment