फौजी सरहद पर तैनात रहकर देश की सेवा करने वाले फौजी जब छुट्टी पर घर आते हैं तो पूरा परिवार खुशी से खिल उठता है। इनका पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावर होता है। अलवर जिले के गांव खोहरी के फौजी अभय सिंह जब भी छुट्टियों में अपने घर आते हैं तो वे सुबह जल्दी उठकर इन सार्वजनिक स्थलों के आगे और सडक़ों पर जमा कूड़ा साफ करके उसके निस्तारण करते हैं।
मुंडावर तहसील के गांव भुनगड़ा अहीर पंचायत के गांव खोहरी के भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभय सिंह यादव जब भी छुट्टी पर आते हंैं। वे बिना किसी को शिकायत किए अकेले ही निस्वार्थ भाव से गांव के सार्वजनिक स्थानों पर अवरुद्ध नाली की सफाई अल उठ कर करते हैं। वे छुट्टी पूरी होने से पहले गांव साफ सुधरा कर के जाते हैं।
गांव का साफ सुथरा बनाने का इनका सपना है जिसे पूरा करने के लिए बिना किसी अन्य सहयोग की अपेक्षा अकेले ही चल पड़े है। ग्रामीण दुकानदार धर्मवीर और सतपाल ने बताया कि हर छुट्टी पर फौजी अकेले ही गांव की सफाई करने लग जाता है, गंदगी को ट्रोली या ऊंट गाड़ी से बाहर डलवाते हैं। फौजी अभय सिंह का कहना है कि मेरी जन्म भूमि को गंदा नही देख सकता, थाड़े दिन की छुट्टी मिलती है, किसी को शिकायत और कहने से अच्छा है कि मैं खुद ही सफाई करूं।
मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार
अलवर. स्वतंत्रता सेनानी छोटू सिंह आर्य एवं दिव्या आर्य की स्मृति में अलवर जिले की हैहय क्षत्रिय मेधावी विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार योजना शुरू की है। शारदा देवी छोटू सिंह आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अशोक कुमार आर्य ने बताया कि राजस्थान बोर्ड में 2017-18 में 65 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 75 प्रतिशत तक 1100, 76 से 86 प्रतिशत तक 1500 और 86 से अधिक अंक वालों को 2100 रुपए का पुरस्कार मिलेगा। केन्द्रीय बोर्ड की सैकण्डरी परीक्षा में 71 से 80 प्रतिशत तक 1100, 81 से 90 तक 1500 और 91 से अधिक वालों को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।





No comments:
Post a Comment