Breaking News
recent

हॉकी में दिखाया दमखम

जिलास्तरीय हॉकी प्र्रतियोगिता शुरू
सियाणा. संघवी क्रीड़ा स्थल पर आयोजित 36वीं जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य प्रदीपसिंह चौहान ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक है।
आयोजक शैतानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं। सब जूनियर 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। शारीरिक शिक्षक दोलाराम रांगी ने बताया कि उद्घाटन मैच झाक-सुमेरगढ़ के मध्य हुआ, जिसमें झाक ने तीन गोल ठोककर जीत हासिल की। दूसरा मैच रायपुरिया-पुनकला के मध्य खेला गया, जिसमें पुनकला की जीत हुई। समारोह में प्रधानाचार्य ताराचंद रैगर, भरत अग्रवाल, दीपक माली ने विचार व्यक्त किए।
वॉलीबॉल में डाबली ने मारी बाजी
मेंगलवा. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंचनदेवी शांतिलाल संघवी स्मृति एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सायला ब्लॉक की 16 टीमों ने भाग लिया। कमेटी के संयोजक सुनील जैन ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मेंगलवा स्टूडेंट और जीवाणा के बीच में खेला गया। जिसमें जीवाणा विजय रही। वह दूसरा सेमीफाइनल डाबली सीनियर और डाबली जूनियर के बीच में खेला गया। जिसमें डाबली सीनियर विजेता रही। फाइनल मैच जीवाणा और डाबली के बीच में खेला गया। जिसमें डाबली विजेता रही। कार्यक्रम का समापन राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य अरविंद बाजक की अध्यक्षता में हुआ।
विशेष अतिथि के नाते दलपतसिंह, विकास जैन, महावीर जैन, दिनेश महात्मा सहित कई जने मौजूद थे। कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कपूर गिरी, गोपीलाल, नरपत कुमार, कावराराम, धीराराम, सुमेर भाटी, आलम खां, प्रदीप भट्ट, दिनेश जैन व गौतम जैन समेत कई जने मौजूद थे।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ
नारणावास. एजुकेट गल्र्स परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सियाणा के गणपतगढ़ गोलिया की राप्राविद्यालय में बालिकाओ को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनजागरण का आह्वान किया गया। परियोजना की जिला प्रबंधक शबनम सैफी एवं ब्लॉक अधिकारी हितेन्द्र दवे के दिशा-निर्देशों में फील्ड कॉर्डिनेटर विनोद कुमार ने ग्राम शिक्षा सभा आयोजित की। सीताराम ने केजीबीवी व शारदे आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली परियोजनाओं की जानकारी पेमाराम ने दी। वार्ड पंच मादाराम देवासी, कंचन कुमारी ने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा में सकारात्मक सहयोग की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक लेखराज, अंजू गौरा आदि मौजूद थे।
स्काउट-गाइड का वार्षिक अधिवेशन
नारणावास. स्काउट व गाइड जोधपुर मंडल का 6 5 वां वार्षिक अधिवेशन गुरुवार से पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ बाकरा रोड में शुरू हुआ। अधिवेशन का समापन शुक्रवार को होगा। उद्घाटन समारोह में विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित व अमृता मेघवाल का आतिथ्य रहा।उन्होंने अनुशासन, आपसी स्नेह एवं सहयोग की भावना के लिए स्काउट-गाइड की सराहना की।गाइड ऑनर से कार्यक्रम का समापन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ललित शंकर आमेटा, भामाशाह जोगाराम जैन, रतनचंद जैन, रघुनाथ सुथार, सुंदरसिंह, कानसिंह, शांतिलाल दवे, निशु कंवर, बाबूसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश विश्नोई, हेमाराम सियाग, नरपत आर्य सहित कई जने मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.