Breaking News
recent

मंदसौर रोड की दो पुलिया बनी, राहगीरों को मिलेगी राहत

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़-मंदसौर के निर्माणाधीन रोड पर दो पुलिया बन गई है।इन पर आवागमन भी शुरू हो गया है।ऐसे में अब यहां राह और भी आसान हो गई है।
बसाड़ के पास निर्माणाधीन दो पुलिया के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं कई बार बड़े वाहन फंसने के कारण घंटों तक जाम लग रहा था। हालांकि अब बसाड़ के पास दोनों पुलियाओं का निर्माण पूर्ण: हो गया है। जिससे अब राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।

नाला बनाने की मांग
बसाड़ के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर मुख्य मार्ग पर नाला बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान कालका माता मंदिर के यहां पानी एकत्रित हो जाता है। जो लोगों के घरों में भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ बसाड़ से झांसड़ी मार्ग पर भी पुलिया बनाने की मांग ग्रामीणों ने की है। पूर्व सरपंच रामलाल आंजना, नागुलाल तेली, मोहम्मद इशाक शेख आदि ग्रामीणों ने मांग की है।

 


22 साल से कमरे पर ताला, बरामदे में हो रही पढ़ाई
प्रतापगढ़. जिले के कुलथाना स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कमरे पर पिछले 22 वर्ष से सन् 1996 से ताला लगा हुआ है। वहीं यहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। जिससे एक कक्षा को इसी कमरे के बाहर बरामदे में बैठाकर अध्यापन कराया जा रहा है।इस कमरे को खुलवाने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। लेकिन इसे अभी तक नहीं खोला गया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस कमरे पर तत्कालीन कनिष्ठ लिपिक ने विभागीय जांच होने के कारण इस पर ताला लगा रखा है।वहीं कमरे की आवश्यकता को देखते हुए हाल ही में विद्यालय प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों से इसे खोलने के लिए मार्गदर्शन मांगा गया है।
यह है स्थिति
यहां विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कुल 521 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनके लिए 10 कमरे ही है। यहां पांच कमरों की आवश्यकता है। इसके साथ ही बालक-बालिका के लिए शौचालय की भी कमी है। प्रयोगशाला के लिए दो कमरों की आवश्यकता है।इसके अलावा यहां प्रयोगशाला सहायक की भी आवश्यकता है। अंग्रेजी के दो व्याख्याता, समाज शास्त्र का एक, गणित, भौतिक विज्ञान का एक व्याखाता की आवश्यकता है।
बालिका विद्यालय की स्थिति
यहां राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इसे क्रमोन्नति की आवश्यकता है।एक से आठ तक की कक्षाओं में 114 बालिकाएं अध्ययनरत है।इनके लिए मात्र चार शिक्षिकाएं ही कार्यरत है।जबकि यह विद्यालय सभी भौतिक सुविधाओं से सम्पन्न है। ग्रामीणों यहां विद्यालय के क्रमोन्नति की मांग की है।
कर रहे है कार्रवाई
मैं हाल ही में यहां आया हूं। कमरों की कमी है।इसके लिए हमने ताला लगे कमरे को खोलने के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। शीघ्र ही इसका निराकरण कर दिया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों और अभिभावक भी तैयार है। उनका भी सहयोग लिया जाएगा।
ऋषिराज मीणा
प्रधानाध्यापक, आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुलथाना

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.