Breaking News
recent

नई नवेली दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, जानकर उड़ गए हर किसी के हाेश

जयपुर में फिर से एक लुटेरी दुल्हन ने कारनामा कर दिखाया है। दूल्हे और उसके परिजनों को गहरी नींद में सुलाने के बाद दुल्हन अपने साथियों की मदद से घर से जेवर और कैश लेकर फरार हो गर्इ। अगली सुबह जब दूल्हे को दुल्हन नहीं दिखाई दी तो उसकी तलाश शुरु हुई।

 

जैसलमेर के इस गांव में खान में डूबने से एक बालिका व दो महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

 

दुल्हन जब घर में नहीं दिखाई दी तो चिंतित दूल्हे ने उसके परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेनी चाही, लेकिन जिसे भी फोन किया या तो फोन बंद मिला या फिर कवरेज से बाहर।

 

यमराज बनकर आया ट्रोला, रात में पोस्टर लगा रहे 3 एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ले ली जान

 

इस पर दूल्हे को शक हुआ, घर का सामान देखा तो पाया घर से जेवर आैर कैश गायब है। बाद में पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मामला सांगानेर सदर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वाटिका निवासी महेन्द्र सिंह के साथ ठगी की यह वारदात हुई है।

 

सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, एक ही परिवार के 3 लाेगाें की गला रेतकर हत्या

 

महेन्द्र की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। उसने अपने किसी परिचित की मदद से लड़की देखी थी और बाद में लड़की के परिजनों को भी रुपए दिए थे। उसके बाद जाकर महेन्द्र की शादी संतोष कंवर के साथ हुई थी।

 

शार्प शूटर संपत नेहरा छह अगस्त तक पुलिस रिमांड पर, पुलिस उगलवाएगी ये राज

 

लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद ही संतोष घर में जो भी कीमती सामान मिला लेकर पार हो गई। महेन्द्र ने संतोष कंवर, हनुमान सिंह, मान कंवर समेत पांच लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। जेवर लाखों रुपयों के बताए जा रहे हैं।

 

चंद्रग्रहण देखने से नहीं होता कोई नुकसान, वैज्ञानिक अध्ययन ने तोड़े Lunar eclipse से जुड़े मिथक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.