Breaking News
recent

प्रतियोगिता में झलकी प्रतिभा

सवाईमाधोपुर. विधिक सेवा दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों एवं भारत स्काउट-गाइड में विधिक जागृति के लिए जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पोस्टर-पेंटिंग, वाद-विवाद, निबन्ध लेखन एवं खेल प्रतियोगिताओ के जरिए विधिक चेतना अभियान चलाया। रामावि, मानटाउन एवं राबाउमावि, शहर सवाईमाधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्वेता शर्मा द्वारा प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया गया। 26 अगस्त तक स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। इससे स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागृति का प्रचार होगा।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर्स एसोशिएशन, कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगा। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसमें मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी रियायतों के बारे में अवगत कराया तथा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से उनके अनुभवों से आमजन को लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता शर्मा एवं कनिष्ठ लिपिक रजनीश कुमार शर्मा, पेंशनर्स एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह आदि थे।


पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
बौंली. तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के अध्यक्ष पूरन सिंह मीणा द्वारा पॉक्सो एक्ट के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका आश्रम छात्रावास में लगाया गया। इसमें उन्होंने बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का यौन शोषण इस कानून के दायरे में आता है। कानून लड़के और लड़की को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मामलों की सुनवाई विशेष अदालत में होती है। साथ ही बताया कि अधिनियम की धारा के तहत वह मामले में शामिल किए जाते हैं, जिनमें बच्चे के साथ दुष्कर्म या कुकर्म किया गया हो। इसमें 7 साल की सजा से लेकर उम्रकैद और अर्थदंड भी लगाया जा सकता है। समिति सचिव गजेंद्र कुमार जैन, अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा और गणपत लाल गुर्जर उपस्थित रहे।


साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले
चौथकाबरवाड़ा. यहां जाझेड़ा गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 में अध्ययनरत 15 छात्राओं को मंगलवार को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष धनराज गुर्जर मुख्य अतिथि थे। शारीरिक शिक्षक अब्दुल वसीम, शकील अहमद, दीपक शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।


भगवतगढ़. निकटवर्ती झौपड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सोमवार को 25 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। विद्यालय के व्याख्याता वीरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि सेवानिवृत बैंक मैनेजर प्रहलाद मीना, समाजसेवी रूपसिंह गुर्जर, गोपाल लाल, बलबीर सिंह, देवकीनंदन आदि उपस्थित थे।


बाटोदा. यहां मंगलवार को राउमावि में आयोजित एक समारोह के तहत विद्यालय की 45 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। प्रभारी रजनीश मुदगल ने बताया कि कक्षा नवम् में अध्ययनरत 45 छात्राओं को एसएमसी सदस्य मन्नूराम मीना, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, सरिया माली, प्रधानाचार्य धर्मराज मीना ने साइकिलों का वितरण किया। इधर सांचोली गांव में भी बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.