Breaking News
recent

पोक्सो कोर्ट बाड़मेर में खोलने व गुड़ामालानी में दो नवसृजित न्यायालयों का अपीलीय क्षेत्रधिकार बाड़मेर करने की मांग को लेकर हड़ताल

बाड़मेर. अधिवक्ता संघ बाड़मेर के अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 21 वें दिन भी जारी रही। धरनास्थल पर हुई बैठक के बाद निर्णय लिया है कि मांगो का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो संघ मुख्यमंत्री की प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा का जगह-जगह प्रदर्शन कर काले झण्डे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

 

संघ के अध्यक्ष करनाराम चौधरी ने बताया कि पोक्सो कोर्ट बाड़मेर में खोलने व गुड़ामालानी में दो नवसृजित न्यायालयों का अपीलीय क्षेत्रधिकार बाड़मेर करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। मांगे नहीं मानी तो मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दलपतसिंह, हुकमसिंह चौधरी, सोहनलाल चौधरी, राजेश विश्रोई सहित कई जने मौजूद रहे।

 

इधर, युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूद दी जान
मोकलसर - बिशनगढ़ रेलमार्ग के पर अण्डरब्रिज के पास एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर मोकलसर चौकी प्रभारी अमरसिंह मीणा मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। इसकी पहचान लिखमाराम (३५) पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत निवासी मोकलसर के रूप में हुई । मृतक के भाई लालाराम ने रिपोर्ट दर्ज बताया कि उसका भाई लिखमाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रविवार मध्य रात्रि घरवालों को बिना बताए निकल गया। सुबह देखा तो वो बिस्तर पर नहीं था। खोजबीन करने पर रेल लाइन पर एक व्यक्ति के कटने की जानकारी मिली। जाकर देखा तो उसका भाई मरा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सुपुर्द किया।


चुनाव प्रभारी नियुक्त
बाड़मेर पत्रिका. किसान छात्रसंघ की ओर से छात्रसंघ चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। जिलाध्यक्ष जालाराम पालीवाल ने बताया कि बाड़मेर कानाराम लेघा, बायतु ओम काकड़, गुड़ामालानी पर्बत पटेल, चौहट प्रकाश सोनी, बालोतरा हनुमान थाकण, शिव रमेश गोदारा, धोरीमन्ना जूझांराम जाणी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

 

मजदूर संघ मनाएंगा पर्यावरण दिवस
बाड़मेर पत्रिका. भारतीय मजदूर संघ की ओर से २८ अगस्त मंगलवार को पर्यावरण दिवस को मनाया जाएगा। इस दौरान कई स्थानों पर वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी जाएगी। यह जानकारी जिलामंत्री कुशलाराम डऊकिया ने दी।
...



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.