Breaking News
recent

गौरव रथ यात्रा के तहत मुख्यमंत्री राजे बुधवार को पहुंची धरियावद, इस बीच क्या कुछ रहा खास, विडियों में देखें

प्रतापगढ़

धरियावद.गौरव रथ यात्रा के तहत मुख्यमंत्री राजे बुधवार को गौरव रथ की जगह हेलिकॉप्टर से धरियावद के विधा निकेतन विद्यालय प्रांगण में पहुची जहां विधायक गौतमलाल मीणा ने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत किया। इस दौरान आमसभा को सम्बोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने माता अवरी गंगा को याद किया उसके बाद सम्बोधन शुरू किया। जिसमें मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तथा कहा की कांग्रेस ने हमारी योजनाओं पर जनता को भटकाने का किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने धरियावद तहशील क्षेत्र की पाँच योजनाओं का मंच से रिमोट दबाकर लोकार्पण किया। सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने भामाशाह कार्ड सहित कई जनकल्याण कारी योजनाओँ की जानकारी देते हुए राज्य में इन योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड ग्रामीण जनता के समक्ष रखा। साथ ही 9 अगस्त को मनाए जाने वाले आदिवासी दिवस की जानकारी दी। विधायक मीणा एव किसान मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री राजे को हल भेट किया गया सभा को उच्चशिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद सीपी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया।

सभा शुरू होने से पूर्व शुरू हुई तेज बरसात
मुख्यमंत्री राजे दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर धरियावद सभा स्थल पर पहुची इस दौरान तेज बरसात होने से हेलिपैड से मुख्यमंत्री को छाता लगाकर सभा इस्थल तक लाया गया। मुख्यमंत्री की सभा में सम्बोधन से लेकर समाप्ति तक बरसात होती रही इस दौरान पंडाल में पानी भरा होने से महिलाएं पुरूष को बैठने में खासी परेशानी आई ।

ग्रहमंत्री कटारिया नही आये मंच पर, विधायक मीणा गए कटारिया के पास
मुख्यमंत्री के सभा सम्बोधन के दौरान गृह मंत्री कटारिया आमसभा में भीड़ के चलते ग्रामीणों के बीच बैठे रहे। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री राजे का सम्बोधन चल रहा था तभी विधायक गौतमलाल मीणा की नजर गृह मंत्री पर पड़ी और वो उन्हें मंच की ओर लेकर आये तब तक मुख्यमंत्री का भाषण समाप्त हो चुका था।

आई हेलीकॉप्टर से गई गौरव बस से..
मुख्यमंत्री के गौरव रथ के धरियावद सीमा में प्रवेश के दौरान तेज बरसात शुरू हो गई जिसके चलते मुख्यमंत्री ने खमनोर में अपना गौरव रथ से उतकर हेलिकॉप्टर से सीधे धरियावद सभा इस्थल पर आई इस दौरान सभा स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में हेलिकॉप्टर को देखने का जुनून था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.