Breaking News
recent

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बार कोंसिल ऑफ राजस्थान के नवनियुक्त चेयरमैन अधिवक्ताओं के हित में करेंगे कार्य

सवाईमाधोपुर. कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बार कोंसिल ऑफ राजस्थान के नवनियुक्त चेयरमैन सुशील शर्मा का उनके जयपुर निवास पर माला व साफा पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान सवाईमाधोपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा विधि एवं मानवाधिकार विभाग जिलाध्यक्ष संजय बोहरा, गणपत मीणा, पंचायत समिति सदस्य सहित जिले के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान शर्मा ने राजस्थान के अधिवक्ताओं के हित मे कार्य करने का आवश्वासन दिया। शर्मा को त्रिनेत्र गणेशजी की तस्वीर भेंट की।

खट््टर लायन्स क्लब अध्यक्ष मनोनीत
सवाईमाधोपुर. लायन्स क्लब रणथम्भौर टाइगर का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार रात रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतपाल शकुंतला गोयल, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल विनोद गोयल थे। समारोह में सर्वसम्मति से दीपक खट््टर को क्लब अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला व नितिन अग्रवाल, सचिव राधाकृष्णन, कोषाध्यक्ष अखिल गोयल, मैम्बरशिप चेयनपर्सन अनिल लूथरा, एलसीआईएफ कॉर्डिनेट डॉ.राजीव गुप्ता, क्लब सॢवस चेयरपर्सन हनुमान शर्मा ,क्लब मार्केटिंग कम्यूनिकेशन भोलाशंकर शर्मा सह सचिव डॉ.आशीष गुप्ता , टेमर टेल ट््िवस्टर डॉ.निशांत जैन तथा निदेशक संजय बंसल, अभिषेक गोयल, मुकेश गुर्जर, सुनील शर्मा, मनोज गर्ग व डॉ.संदीप शर्मा को मनोनीत किया है। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। क्लब अध्यक्ष दीपक खट््टर ने कहा कि क्लब की ओर से वर्षभर सामाजिक सरोकार जैसे कार्य कराए जाएंगे। संचालन मीना शर्मा ने किया। इस दौरान क्लब मुख्य संरक्षक ओम अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन महेश सिंहल आदि मौजूद थे।

पंचायत समिति सदस्य ने दिया त्यागपत्र, वार्ड पांच का मामला
भगवतगढ़ . पंचायत समिति चौथकाबरवाड़ा के वार्ड 5 से कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य मेघराज मीना ने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
चौथकाबरवाड़ा के उपखंड अधिकारी को लिखे त्यागपत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की होने वाली बैठकों में निजी व्यस्तता के चलते भाग नहीं ले पाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को नहीं रख पाने से मैं अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पाया हूं। इस कारण से स्वैच्छिक रूप से पद त्याग का फैसला किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.