अलवर. फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र संख्या 181 एवं मतदान केन्द्र संख्या 215 पर बीएलओ के अनुपस्थित मिलने पर उन्हें निलम्बित करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अलवर शहर एवं अलवर ग्रामीण के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ ोटोयुक्त मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के फ ोटो उपलब्ध नहीं हैं, उनके फ ोटो आगामी एक सप्ताह में एकत्र करें। वहीं अन्तिम प्रकाशन से पूर्व मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाएं। उन्होंने संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2018 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीयन करने तथा विशेष तिथि 19 अगस्त को भी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नाम जोडऩे एवं दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि 18 अगस्त को विशेष वार्ड सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूची का पठन एवं अशुद्धियों का निराकरण किया जाए।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ओपी जैन ने रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर संदर्भ तिथि पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का शत-प्रतिशत नामांकन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत (उपखण्ड अधिकारी) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) ने क्षेत्र में भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों का निरीक्षण किया।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रैणी. करणपुरा गांव के पास आगरा-बांदीकुई रेलमार्ग पर अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आने से करणपुरा गांव निवासी तुलसीराम मीना (21) की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता विशम्भर दयाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह उसकी पत्नी व उसका बेटा तुलसीराम मीना रात को खाना खाकर घर पर सो गए थे। पता नहीं शनिवाररात को उसका बेटा कब घर से निकल गया। रविवार सुबह होने पर उसको पटरी के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो उसके बेटे तुलसीराम का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने रैणी चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो क ो सौंप दिया।





No comments:
Post a Comment