Breaking News
recent

फर्जी पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल गिरफ्तार

क्राइम न्यूज, झालरापाटन न्यूज धोखाधड़ी का मामला, झालरापाटन अपडेट, झालावाड़ अपडेट
फर्जी पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल गिरफ्तार
ले-देकर मामले को निपटाने के प्रयास में लगे थे, थाने में सूचना देने पर पुलिस ने दिखाई सक्रियता
झालरापाटन. शहर थाना पुलिस ने पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल बनकर धोखाधड़ी व मारपीट करने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया।
शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि बारां जिले के शिव कॉलोनी अंता हालमुकाम झालावाड़ राड़ी के बालाजी गागरोन मार्ग पर निर्माणाधीन संग्रहालय के साइड इंजीनियर बृजराज खटीक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई को वह उसके साथी विनोद मेहरा के साथ बाइक से झालरापाटन बस स्टैण्ड आया और खाना खाकर उज्जैन से आ रही कावड़ यात्रा में आ रहे उसके गांव के साथी से मिलने के लिए रवाना हुआ। रात 8.30बजे सरस डेयरी के पास उन्हें दो जनों ने रोका और कहा कि वह कांस्टेबल है। उन्होंने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात मांगे, इस पर उन्होंने बताया कि उनका झालावाड़ में काम चल रहा है। कागजात वहां पर रखे हंै, इस पर इन्होंने धमकाकर 5 हजार रुपए की मांग की। मना करने पर इन्होंने साथी विनोद से मारपीट की ओर थाने ले जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में इनमें से एक जने ने मोबाइल लगाकर पुलिस निरीक्षक से बात करने को कहा, इस पर पुलिस निरीक्षक बताने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि तुम ले देकर वहीं मामले का निपटारा कर लो। थाने में आने पर मामला दर्ज होगा और बाइक भी जब्त होगी। इस पर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी।
इस पर उसे थाने के बाहर लेकर आए, यहां पहले से ही खड़े व्यक्ति को इन्होंने पुलिस निरीक्षक बताया। इस पर उसने २ हजार रुपए की मांग करते हुए कहा कि रकम तुम दे दो, यहीं फैसला हो जाएगा, वरना तुम्हें व बाइक को बंद कर दूंगा। इस पर बृजराज ने थाने में जाकर हालात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर हुलिये के आधार पर फर्जी पुलिस निरीक्षक महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी लक्ष्मीनारायण माली, कांस्टेबल बने सूरजपोल निवासी सिराज व वसुंधरा कॉलोनी निवासी सुरेश मेघवाल को आरापियों को गिरफ्तार किया। इनमें से सिराज के विरूद्ध पहले से ही मारपीट, फिरोती मांगने के १८ मामलें दर्ज हैं। लक्ष्मीनारायण होमगार्ड का जवान हैं। पुलिस ने इनके विरूद्ध मारपीट, धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.