बीकानेर. 'चुनावी माहौल शुरू हो चुका है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए आदतन अपराधियों पर नजर रखी जाए। वारंटियों को पकडऩे, नशे के कारोबार, तस्करी, शराब और क्रिकेट सट्टे पर भी अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएं। थाना स्तर पर टीमें गठित कर कार्रवाई करें।Ó कुछ इस तरह के दिशा-निर्देश नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (बीकानेर रेंज) दिनेश एमएन ने दिए। वे बुधवार को संभाग के पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग ले रहे थे।
उन्होंने सभी जिलों के एसपी से अपराधों के बारे जानकारी ली। बैठक में बीकानेर, गंगानगर, चूरू एसपी शामिल हुए। आइजी एमएन ने कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। थानों में दर्ज होने वाले मामलों की प्रगति रिपोर्ट पर मॉनिटरिंग हो। थानों में परिवादियों की सुनवाई नहीं होने पर संबंधित एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ओवरलोड वाहनों, क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें।
आइजी ने एसपी को ये निर्देश भी दिए
- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले दूसरे राज्यों से सटती सीमाओं पर विशेष चौकसी बरतें।
- मोबाइल पार्टियों को सतर्क किया जाए।
- प्रदेशभर में ए प्लस नाकाबंदी की जा रही है, इसकी मॉनिटरिंग करें।
- अवैध हथियार, सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
- दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों और लोगों की निगरानी रखें।
- अवैध खनन कर बजरी व जिप्सम लेकर हाइवे के थानों से गुजरने वाले वाहनों की धरपकड़ करें।
पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी
आइजी ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाडऩे का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाए। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जिनसे कानून व्यवस्था बिगाडऩे का अंदेशा है । उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी-अधिकारी की अपराधियों के साथ किसी तरह की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएंगे । पुलिस अधीक्षक हर अधिकारी-कर्मचारी की शिकायत होने पर गंभीरता से जांच कराएं ।





No comments:
Post a Comment