Breaking News
recent

किसान क्यों हुए खुश...जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर


कई दिनों बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले
फसलों के लिए अमृत
प्रतापगढ़
कांठल में कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को तेज बारिश हुई। इससे किसानों को चेहरे खिल उठे। कई इलाकों में फसलें सूखने की कगार पर थी। ऐसे में बारिश होने से फसलों को जीवनदान मिला है। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। जो कहीं तेज तो कहीं मध्यम हुई। बारिश से खेतों से पानी बह निकला।
छोटीसादड़ी क्षेत्र में लंबे अरसे से रूठे इन्द्रदेव ने बुधवार को मेहराबानी की। इससे फसलों को जीवनदान मिल गया है। बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम खुल गया। शाम चार बजे के बाद आधे घण्टे तक झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते क्षेत्र के लोगो के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई।
सालमगढ़
सावन माह की पहली तेज बारिश बुधवार को हुई।इससे किसानों के चेहरे खिले। पिछले कई दिनों से बरसात को लेकर लोग चिंता में थे। सुबह से ही सालमगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसके बाद एक घंटे मूसलाधार बारिश लगातार जारी रही। जिससे किसानों के चेहरे खिले। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका पैदा हो गई थी। तेज बारिश फसलों के लिए अमृत समान साबित हो रही है।
मोखमपुरा
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दोपहर बाद क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई।इससे फसलों को फायदा हुआ है।

बालिकाओं को साइकिलें वितरित
मोखमपुरा
निकटवर्ती आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोटारसी में नि:शुल्क साइकिल योजना के अंतगर्त बुधवार को 19 साइकिलों का वितरण किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य गायत्री मीणा, विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद थे।।
खेरोट
विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के तहत बुधवार को स्थानीय राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सरपंच देवीलाल मीणा की अध्यक्षता में 9 वीं कक्षा में अध्यनरत 55 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर जवाहरलाल आंजना, कैलाशचंद्र मीणा, अध्यापक भगवतीलाल पाटीदार, पारसमल जैन आदि उपस्थित रहे।
अमलावद
यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिलें वितरित की गई। जनकल्याणकारी योजना के तहत बुधवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। की अध्यक्षता में 9वीं कक्षा में अध्यनरत 20 छात्राओं को साईकिल वितरित की गई।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.