जिलेभर में हुए आयोजन
दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
प्रतापगढ़. जिलेभर में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान कई आयोजन किए गए। शहर समेत गांवों में शोभायात्रा निकाली गई।
जिला आदिवासी संघ की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वेलुराम मीणा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नाकुराम मीणा ने की। सभ्भागीय उपाध्यक्ष वेलुराम मीणा ने कहा के आदिवासी समाज के लोग दुनिया के हर कोने में निवास करते हैं। उनके विकास के लिए अस्त्र-शस्त्र के स्थान पर अब शिक्षा ही सबसे सशक्त हथियार है। विश्व आदिवासी दिवस के बारे में बताया। समारोह में रामलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष रामलाल निनामा, रामचन्द्र कटारा, प्रकाश मीणा, संतोष देवी मीणा, राजमल कटारा, बवल मीणा आदि ने भाग लिया।
पीपलखूंट. जनजाति आश्रम छात्रावास के सामने समारोह का आयोजन किया गया। पृथ्वीपुरा, केलामेला, सोबनिया, डूंगलावाणी, घंटाली, सागबारी, लाम्बाडाबरा आदि गांवों के आदिवासी लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पारंपरिक हथियार तीरकमान, भाला, गोफण, तलवारें हाथों मे लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल नगाड़े, शहनाइयों पर लोकगीत व लोकनृत्य करते हुए रैली निकाली।
अम्बेडकर सर्किल स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपखंड कार्यालय पहुंच तहसीलदार रामपाल मीणा को राज्यपाल के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व घंटाली चौराहे पर व्यापार मण्डल, नगेन्द्र जैन, मोहन पडंया, सुरेश प्रजापत, तेजपाल कलाल, राजकुमार कलाल, तोलाचंद कलाल, राहुल टेलर, संदीप टेलर, राजेन्द्र परमार, प्रभुलाल पंचाल, किर्तिश जैन, लाला आदि ने पुष्पवर्षा की।
संचालन राजेन्द्रकुमार निनामा ने किया। पीपलखूंट प्रधान अर्जुन लाल निनामा, उप प्रधान मणिलाल निनामा, अशोक बुज, विजय मीणा, सुखराम मईडा, मानशंकर निनामा, नारायण लाल, गणेशलाल आदि ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त चयनितों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
अरनोद. यहां विश्व आदिवासी दिवस पर कई आयोजन किए। इस मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आदिवासी युवक-युवतियां पारम्परिक वेशभूषा में पहुंचे। यहां पारम्परिक गेर नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां दी गई।
दलोट. कस्बे में आदिवासी दिवस पर वाहन रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, तीर धनुष सहित अन्य हथियारों के साथ निकाली गई। जिसमें आदिवासी संस्कृति की झलक दिखी। यहां रैली अरनोद, चूपना, मोहड़ा होते हुए दलोट पहुंची। पूरे कस्बे में घूमती हुई रैली पहुंची पंचायत भवन के सामने मैदान में एक सभा आयोजित की गई।





No comments:
Post a Comment