Breaking News
recent

डिवाइडर मरम्मत के नाम पर खानाापूर्ति, जनता के पैसों की हो रही बर्बादी

पाली . सुभाष सर्किल से सांई बाबा मंदिर तक डिवाइडर मरम्मत कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों की मॉनिटरिंग के अभाव में परिषद की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। शहर के जोधपुर रोड पर सुभाष सर्किल से सांई बाबा मंदिर तक नगर परिषद ने डिवाइडर मरम्मत व पौधरोपण के लिए अलग-अलग टेंडर किए। डिवाइडर मरम्मत कर उस पर टाइल्स लगाने के नाम पर परिषद ३० लाख की बड़ी रकम खर्च कर रही है। डिवाइडर पर लगने वाले पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए उसकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। आरोप है कि इसके निर्माण में कंकरीट और सीमेंट की जगह निकट के नाले की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। सीमेंट की मात्रा नाममात्र की है।
मंत्री आए, तब भी खर्च किए थे हजारों रुपए
स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी कुछ माह पूर्व पाली आए थे। उस दौरान डिवाइडर के बीच मिट्टी डालकर पौधे लगाए गए थे। तब भी हजारों रुपए का बजट खर्च किया गया।
कल ही करता हूं
मौका मुआयना
निर्माण कार्य का कल ही जायजा लेता हूं। जी-शेड्यूल के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं होने पर ठेकेदार से वापस जी-शेड्यूल के अनुसार निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
के.पी. व्यास,
एक्सईएन नगर परिषद, पाली
तकनीकी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
गत बोर्ड में राजीव पथ निर्माण के दौरान डिवाइडर का निर्माण कार्य करवाया गया था। अब जो डिवाइडर मरम्मत कार्य हो रहा है उसमें गुणवत्ता का अभाव है। तकनीकी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
भंवरराव, नेता नगर परिषद प्रतिपक्ष

मवेशी की चपेट में आने से युवक घायल
रायपुर मारवाड़. खोखरी के पास शुक्रवार शाम को बेसहारा मवेशी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कोलपुरा निवासी अजीत सिंह बाइक पर जा रहा था। खोखरी के पास अचानक बेसहारा मवेशी की चपेट में आने से वह गिर गया। वहां से गुजर रहे बाबरा पटवारी भैराराम ने उसे ब्यावर अस्पताल पहुंचाया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.