श्रीगंगानगर.
पुलिस पर अधिकतर आरोप लगाए जाते हैं कि वह हर काम में लेट लतीफी करती है। इस बात के उलट जवाहर नगर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने केवल एक घंटे के भीतर वारदात के आरोपी को धर दबोचा। जवाहर नगर थाना पुलिस ने बीरबल चौक पर पंजाब के एक व्यक्ति से शनिवार रात करीब आठ बजे लूटे गए मोबाइल को हुलिए के आधार पर तलाश कर करीब एक घंटे बाद पकड़ लिया और उससे छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शहर में मोबाइल व सामान छीनने की कई वारदात खुलने की उम्मीद है।
मोबाइल हाथ से छीनकर फरार हो गया
जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि अबोहर पंजाब निवासी प्रदीप नागपाल यहां किसी काम से आया हुआ था। वह रात करीब आठ बजे बीरबल चौक पर जा रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और मोबाइल हाथ से छीनकर फरार हो गया। इस दौरान प्रदीप ने शोर भी किया लेकिन युवक का कहीं अता-पता नहीं चला।
इस तरह किया तलाश
इस मामले की सूचना तत्काल जवाहरनगर थाना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर जवाहरनगर थाने से एएसआई दिनेश कुमार, सिपाही प्रताप व सीताराम बाइकों से मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी व हुलिये के बारे में जानकारी ली और बाइकों पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी और अलग-अलग जगहों पर दबिश दी।
मोबाइल की सिम निकाल रहा था
करीब एक घंटे की तलाश रंग लाई और आरोपी गणेश टाकीज के समीप बैठकर मोबाइल की सिम निकाल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसने दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में पुरानी आबादी निवासी अकबर को गिरफ्तार किया है। जो छीना-झपटी करने का आदतन आरोपी है। इसके खिलाफ पहले भी कई मामले चल रहे हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।





No comments:
Post a Comment