Breaking News
recent

जैसलमेर के इस गांव के पास अचानक हुआ जोरदार धमाका, ग्रामीणों में भय का माहौल,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर .पोकरण क्षेत्र के ऊंचपदरा गांव के पास मंगलवार को हुए जोरदार धमाके से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल हो गया। मंगलवार को अपराह्न करीब साढे तीन बजे तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ। जिससे घरों के दरवाजे व खिड़कियां हिल उठे। धमाके के बाद ग्रामीण एक दूसरे से धमाके के बारे में पूछताछ करते नजर आए। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाका कैसे हुआ, लेकिन क्षेत्र में आए दिन हो रहे धमाकों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

पशु चल आरोग्य इकाई भवन का लोकार्पण
पोकरण. स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशु चिकित्सा चल आरोग्य इकाई भवन का फीता काटकर व पट्टिका अनावरण कर लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ.उमेश वरगंटीवार की अध्यक्षता, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, नगर मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण दाधीच में आयोजित समारोह में कृषि विभाग की ओर से किसानों व पशुपालकों को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों व पशुपालकों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जिन गांवों में पशु चिकित्सालय व उपस्वास्थ्य केन्द्र नहीं है, उन गांवों में पशु चिकित्सा चल आरोग्य इकाई की ओर से माह में एक बार शिविर लगाकर पशुपालकों को पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पशुओं का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी जाएगी। उस इकाई का उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित इस पशु चल आरोग्य भवन से संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसानों व पशुपालकों के लाभ के लिए शुरू की गई यह पहली विशेष योजना है। जिसमें पशुपालकों को घर बैठे योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष व्यास ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से गत पांच वर्षों में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ईश्वरचंद शिंडे ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, पशुबीमा योजना व भामाशाह योजना के अंतर्गत पशुपालकों को दी जाने वाली ऋण, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बताया। स्थानीय वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एसएस तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सोलंकी ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.