Breaking News
recent

बाबा रामदेव के मेले में दूज को उम्मीद से अधिक उमड़ी भीड़, सुरक्षा के लिहाज से गश्त बढ़ाई

रामदेवरा. माह के कृष्ण पक्ष में मंगलवार को द्वितीया के अवसर पर अपेक्षा से कई गुणा अधिक भीड़ देखने को मिली। पोकरण रोड, मेला चौक, रेलवे स्टेशन रोड सहित परचा बावड़ी, झूला पालना, रुणीचा कुंआ आदि जगहों पर दिन भर चहल-पहल देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से भी गश्त बढा दी गई है तथा मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय मेले के शुरू होने से एक पखवाड़े पूर्व ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी है। माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण धर्ममय नजर आया। मंगलवार को मंदिर परिसर से लेकर करणी द्वार तक श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी। ***** माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को देश के कोने कोने से हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि के दर्शन किए।
रात 12 बजे से ही रेलपमेल शुरू
रक्षाबंधन के बाद से ही श्रद्धालुओं के रामदेवरा आने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो लगातार एक माह तक जारी रहता है। गांव में सोमवार रात्रि 12 बजे के बाद से ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की रेलमपेल शुरू हो गई थी। मंगलवार को अलसुबह चार बजे जैसे ही मंदिर का मुख्य द्वार खुला हजारों की तादाद में उपस्थित श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर में उमड़ पड़े। अलसुबह बाबा की समाधि पर दुग्धाभिषेक किया गया तथा काजू, बादाम, अखरोट, मक्खन, मिश्री का भोग लगाया गया। समाधि समिति की ओर से कतार में खड़े श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन करवाने के लिए समाधि के दोनों तरफ से चार-चार कतार में दर्शन करवाए जा रहे है, ताकि बिना किसी परेशानी के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा सके। दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं को रामसरोवर की पाल की तरफ से बाहर निकाला गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.